नई दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय में लगी पुष्प प्रदर्शनी में आज जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज को दो पुरस्कार मिले। वसंत के मौसम में आज दिल्ली विश्वविद्यालय में लगी पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न कॉलेजों से फूलों और फलों के पौधों को सजाया गया। विभिन्न रंगों से सज्जित इस प्रदर्शनी में प्रतिवर्ष सर्वश्रेष्ठ फूलों और फलों के पौधों को पुरस्कार दिया जाता है। इस वर्ष सबसे सुंदर बोनसाई पौधे के लिए जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज को प्रथम पुरस्कार के लिए जगरानी देवी ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ फलों के वृक्ष के लिए भी प्रथम पुरस्कार के रूप में गोल्डन जुबली कप प्रदान किया गया। इसके साथ ही कैक्टस,गेंदा आदि अन्य पुष्प पादपों को भी द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला। कॉलेज के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है। इस पुरस्कार मिलने के पीछे कॉलेज की प्राचार्या प्रो स्वाति पाल का प्रकृति प्रेम, कुशल दृष्टि और प्रेरणा सक्रिय है। कॉलेज के हरे भरे उपवन को सजाने, संवारने में कॉलेज की उप प्राचार्य प्रो संध्या गर्ग, डॉ निशा मालिक, डॉ नमिता और समस्त मालियों का अथक योगदान है।
दिल्ली विश्वविद्यालय में लगी पुष्प प्रदर्शनी, जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज को मिले दो पुरस्कार

+ There are no comments
Add yours