नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी जिला, दिल्ली के जिला अधिकारी कार्यालय और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) के संयुक्त तत्वावधान में डॉ भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय के सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर एकदिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर-पूर्वी जिला, दिल्ली के अतिरिक्त जिला अधिकारी कमलेश कुमार, गोकुलपुरी के अनुमंडल पदाधिकारी पूनम और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सदानंद प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए एडीएम कमलेश कुमार ने कहा कि आज युवाओं का स्क्रीन टाइम प्रतिदिन लगभग 13-14 घंटे का हो गया है। इस दौर में साइबर अपराध की संभावना ज्यादा हो गई है। सरकार की तरफ से साइबर सुरक्षा और जागरुकता के लिए 10 फरवरी को देशभर के सारे जिलों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर-पूर्वी जिला, दिल्ली के जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा युवाओं को साइबर क्राइम से बचने और साइबर सुरक्षा के लिए जागरुक करने के उद्देश्य से डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज में कार्यक्रम रखा गया।एडीएम कमलेश कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और जागरुकता की शपथ दिलाई। उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिला के जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी यश्वी माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को पीपीटी प्रजेंटेशन द्वारा डिजिटल अरेस्ट और डिजिटल फ्रॉड के बारे में बताया है।कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सदानंद प्रसाद ने स्वागत व्यक्तव्य में कहा कि जिला अधिकारी कार्यालय द्वारा हमारे कॉलेज को साइबर सुरक्षा और जागरुकता के लिए अवसर देना सुखद अहसास है। इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने के मिलेगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय में प्रो बिजेन्द्र कुमार, प्रो शशि रानी, प्रो राजबीर वत्स, डॉ सुभाष गौतम, डॉ राकेश कुमार, डॉ प्रवीण कुमार झा, डॉ रणजीत कुमार, डॉ अनिल कांबले उपस्थित रहें।
साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम
+ There are no comments
Add yours