नई दिल्ली, राजेंद्र नगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विनीत यादव ने राजेंद्र नगर विधानसभा में कई बैठकें कीं। पिछले 10 वर्षों में दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में समस्याओं का अम्बार लगा दिया है।
पिछड़ती दिल्ली और समस्याओं से जूझ रही दिल्ली में विकास की डगर पर लाने के लिए एकमात्र विकल्प कांग्रेस हैं। मैं दिल्ली वालों से अपील करता हूॅ केजरीवाल की भ्रष्ट दिल्ली सरकार से छुटकारा पाने, दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन और जनता की अनदेखी करने वालों से छुटकारा पाने के लिए, दिल्ली के विकास और लोगों के कल्याण के लिए 5 फरवरी को कांग्रेस को वोट दें।
श्री विनीत यादव ने राजेंद्र नगर विधानसभा में नारायण गांव ,टोडापुर व सौ क्वार्टर के निवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल और भाजपा के कुकर्मों को भूली नही है और अपने सुरक्षित भविष्य और क्षेत्र के विकास के लिए जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है और कांग्रेस को बहुमत दिलाने की बातें कर रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि यह वक्त बदलाव का है आपने राजेंद्र नगर में बदलाव करना है और प्रत्येक मतदान केंद्र पर कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करें। आपके सहयोग से कांग्रेस को बहुमत मिलेगा।
श्री यादव ने कहा कि सभी के सहयोग और भागीदारी से हम राजेंद्र नगर को उसकी वर्तमान दुर्दशा से बचाएंगे और क्षेत्र का विकास और प्रगति वापस लाएंगे।
+ There are no comments
Add yours