नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए आदिवासी समाज से आने वाले विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री चुना है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कुनकुरी से विधायक हैं। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। विष्णुदेव साय को विधायक दल का नेता चुने जाने पर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने कहा, “इससे बढ़िया और क्या निर्णय होगा, श्रेष्ठ कार्यकर्ता, अनुभवी कार्यकर्ता, अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे कार्यकर्ता को हमने चुना है, इससे अच्छा और क्या हो सकता है।”
विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होंगे

+ There are no comments
Add yours