“आप” के दो बार के विधायक राजेश गुप्ता भाजपा में शामिल हुए

Estimated read time 1 min read

नई दिल्ली, 29 नवंबर : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दो बार के विधायक रहे श्री राजेश गुप्ता ने आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा, विधायक श्री राजकुमार भाटिया और मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर की उपस्थिती में भाजपा में शामिल हुए। श्री सचदेवा ने उन्हे पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।

भाजपा में शामिल होने के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और पार्टी को दिए अपने योगदान और बदले में मिले उपहास का जिक्र करते हुए भावुक हो गए और रोने लगे।

इस मौके पर श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि एक जागरुक विधायक के रुप में श्री राजेश गुप्ता ने अपनी एक अलग पहचान बनाई लेकिन उस पहचान की कद्र आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने नहीं की। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से अरविंद केजरीवाल दिल्ली से गायब हैं और जिस स्थिति में उन्होंने दिल्ली छोड़ा उस पर अध्ययन करने की जरुरत है।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को पिछले 12 सालों में इस स्थिति में ला दिया है कि आज उसका बोझ नई सरकार पर भी आया है और भाजपा सरकार उसको धीरे-धीरे कम करने की कोशिश भी कर रही है लेकिन अरविंद केजरीवाल जो खुद को दिल्ली का बेटा बताते हैं, आज पूरी तरह से गायब हैं क्योंकि उन्हें पता है कि दिल्ली उनकी हकीकत से वाकिफ हो चुकी है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज जिन कमियों को आम आदमी मपार्टी के नेता गिनवा रहे हैं, वे सभी उनके 12 सालों के कार्यकाल में पैदा की गई कमी है और सवाल आठ महीने की सरकार से पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल, सिसोदिया पूरी तरह से गायब हैं तो आतिशी मार्लेना और गोपाल राय दिल्ली के लिए सिर्फ स्पेशल एपियरेंस की भूमिका निभा रहे हैं। जिस प्रकार औरंगजेब दिल्ली को लूट के भागा था आज अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं ने किया है। लूट और भ्रष्टाचार करने के बाद आज आम आदमी पार्टी के नेता पंजाब में अपना डेरा जमाकर बैठे हुए हैं।

श्री राजेश गुप्ता ने भावुक होते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की जब शुरुआत हुई थी, उस वक्त कई बड़े नाम एक नई ऊर्जा के साथ अरविंद केजरीवाल के लिए इकट्ठा हुए लेकिन अरविंद केजरीवाल ने सभी को धोखा दिया और आज सभी एक एक करके उन्हें छोड़ने में ही अपनी भलाई समझी। आज मैं भी दुर्भाग्यपूर्ण रुप से उसी लिस्ट में शामिल हो गया।

श्री गुप्ता ने कहा कि आज अशोक विहार वार्ड में आम आदमी पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जिसे खुद आम आदमी पार्टी ने नोटिस दिया है। उस पर भाजपा और कांग्रेस ने आरोप नहीं लगाए। तीन ‘सी’ की बात करने वाली आम आदमी पार्टी आज तीनों को ही हटा दिया है। उन्होंने कहा कि जिस मंत्री को हटाया और सीबीआई ने जिसकी रिकॉर्डिंग भेजी, उसको दोबारा से पार्टी में शामिल करा लिया।

मेरी बर्षों की समझदारी, ईमानदारी और वफादारी का परिणाम यह है कि आज जब मैं नाराज हुआ तो पार्टी का अध्यक्ष मेरे से बात तक करने को राजी नहीं है जबकि ना तो वह पार्टी सरकार में है और ना ही एमसीडी में। कार्यकर्ताओं को यूज एंड थ्रो समझना ही अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के पतन का सबसे बड़ा कारण है।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours