पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल को अनेक गणमान्य जनों के साथ हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों ने शोक सभा में सम्मिलित हो श्रद्धासुमन अर्पित किए

Estimated read time 0 min read

नई दिल्ली ( सुधीर सलूजा) : वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल श्री स्वराज कौशल जिनका 4 दिसम्बर को निधन हो गया था उनकी स्मृति में उनके परिवार द्वारा आयोजित शोक सभा में दिल्ली के अनेक गणमान्य जनों जिनमें अनेक केन्द्रीय मंत्री, वरिष्ठ न्यायधीश दिल्ली की मुख्य मंत्री, देश एवं दिल्ली के सांसद, विधायक, निगम पार्षद, राजनीतिक नेता, वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, आर.डब्लू.ए. प्रतिनिधि थे एवं हजारों भाजपा कार्यकर्ता के आलावा प्रमुख विपक्षी दलों के प्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए।

श्री स्वराज कौशल पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज के पति एवं नई दिल्ली से वर्तमान भाजपा सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज के पिता थे।

शोक सभा में आये लोगों ने पूर्व राज्यपाल श्री स्वराज कौशल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की और उनकी पुत्री सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज के प्रति संवेदना प्रकट की।

शोक सभा के अंत में सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज ने अपने पिता श्री स्वराज कौशल एवं माता श्रीमती सुषमा स्वराज से जुड़ी स्मृतियां सांझा करके उनको श्रद्धांजली अर्पित की।

सुश्री बाँसुरी स्वराज ने शोक सभा में सम्मिलित होने आये सभी गणमान्य सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय के न्यायधीशों एवं राजनेताओं, परिजनों, साथी अधिवक्ताओं एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं के आलावा उन सभी का जो उनके पिता की अंत्येष्टि में सम्मिलित हुए या जिन्होने उनके घर पर आ कर संवेदना प्रकट की का आभार प्रकट किया और कहा आपकी संवेदनाएं मुझे इस असमायिक आघात को सहने की शक्ति देंगी।

शोक सभा के अंतर्गत भजन गायन हुआ और उनके पश्चात मंच से प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं अन्य गणमान्य जनों से प्राप्त शोक संदेश पढ़ कर सुनाये गये।

शोक सभा में सम्मिलित हुए राजनीतिक नेताओं में प्रमुख थे केन्द्रीय विधि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, श्री अर्जुन मेघवाल एवं श्री गजेन्द्र शेखावत, मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी.के. सिंह दिल्ली के उपराज्यपाल श्री वी.के. सक्सेना, दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्य मंत्री श्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, आर.एस.एस. से श्री सुनील अमबेकर जी, श्री रामलाल जी, श्री अनिल अग्रवाल जी, श्री दयानंद जी, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा एवं श्री कृष्ण पाल गूजर, सांसद श्री रवि शंकर प्रसाद, श्री अनुराग ठाकुर, श्री नवीन जिंदल, श्री मनोज तिवारी, श्रीमती कमलजीत सहरावत, श्री योगेन्द्र चांदोलिया, श्री ए. राजा, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय, दिल्ली सरकार के मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह एवं श्री आशीष सूद, दिल्ली आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष श्री सौरभ भारद्वाज, कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री पवन खेड़ा एवं श्री जनार्दन द्विवेदी, शिव सेना प्रवक्ता श्रीमती प्रियंका चतुर्वेदी, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सहप्रमुख श्री संजय मयूख, दिल्ली भाजपा के महामंत्री श्री विष्णु मित्तल, एन.डी.एम.सी. से श्री कुलजीत सिंह चहल, श्री दिनेश प्रताप सिंह, श्रीमती सरीति तोमर एवं दिल्ली कैंट बोर्ड सदस्य श्री राजेश गोयल और दिल्ली के अनेक विधायक, पार्षद आदि।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours