एक्शन में राजेंद्र नगर विधायक उमंग बजाज, हटवाया अतिक्रमण
नई दिल्ली (सुधीर सलूजा) आज सुबह दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने राजेंद्र नगर का दौरा किया। राजेंद्र नगर आगमन पर ओल्ड राजेंद्र नगर व न्यू राजेंद्र नगर आर डब्ल्यू ए के पदाधिकारियों, बड़ा बाजार मार्केट एसोसिएशन व शंकर रोड मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों, नागरिकों व कुछ नेताओं ने बड़ा बाजार मार्ग पर अवैध अतिक्रमण, रेहडी पटरी ,पार्किंग ,आवारा पशुओं, शौचालय, सीलिंग, सड़क की मरम्मत, सफाई, पैदल पथ, अवैध होर्डिंग व दुकानों के आगे बैठे अवैध किराएदारों के मुद्दे उठाए। बड़ा बाज़ार मार्ग गोल चक्कर पर बड़ी संख्या में दुकानें लगने का विरोध किया। शाम होते ही लगभग 6:00 बजे विधायक उमंग बजाज अपनी टीम के साथ राजेंद्र नगर बड़ा बाजार मार्केट पहुंचे और उन्होंने एमसीडी व पुलिस के अधिकारियों को बुलवाकर अतिक्रमण हटवाया। विधायक उमंग बजाज ने कहा कि बड़ा बाजार मार्ग पर किसी भी अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने उनके इस कार्य की सराहना की।
+ There are no comments
Add yours