श्री राम मंदिर स्थापना की दूसरी वर्षगांठ पर सिंधु समाज राजेंद्र नगर के प्रांगण में श्री रामायण अखंड पाठ व दीप उत्सव का होगा भव्य आयोजन

Estimated read time 1 min read

नई दिल्ली (सुधीर सलूजा) श्री राम मंदिर स्थापना की दूसरी वर्षगांठ पर सिंधु समाज राजेंद्र नगर के प्रांगण में श्री रामायण अखंड पाठ आयोजित किया जा रहा है। श्री रामायण अखंड पाठ 21 जनवरी 2026 को प्रारंभ होगा और 24 घंटे के बाद 22 जनवरी 2026 को अखंड पाठ का समापन होगा। 22 जनवरी 2026 की शाम को सिंधु समाज राजेंद्र नगर के प्रांगण में दीप उत्सव का भव्य आयोजन होगा।श्री रामायण अखंड पाठ के आयोजनकर्ताओं व सिंधु समाज के पदाधिकारियों जगदीश नागरानी , नरेश बेलानी , कमल टेकचंदानी , हरीश ककवानी , कमल रामचंदानी, अशोक टेकचांदनी , एस पी टेवानी, डॉ जगदीश भाटिया , किशन झुरानी और मनोहर रंगवानी ने सभी को सादर आमंत्रित करते हुए कहा कि आईए इस शुभ अवसर पर साथ मिलकर आंचल भरें और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी और श्री राम मंदिर की स्थापना की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी 2025 को मनाई गई, क्योंकि ट्रस्ट ने इस बार हिंदू पंचांग के अनुसार ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ (पौष शुक्ल द्वादशी) तिथि चुनी थी, और दूसरी वर्षगांठ 31 दिसंबर 2025 को मनाई गई, जिसमें विशेष अनुष्ठान और धार्मिक उल्लास के साथ लाखों श्रद्धालु शामिल हुए।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours