नारायणा कोचिंग सेंटर, पंजाबी बाग ने जेईई मेन- 2026 (सत्र-1) में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों का मनाया जश्न

Estimated read time 1 min read

नई दिल्ली (सुधीर सलूजा) प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन में इस वर्ष नारायणा इंस्टिट्यूट, पंजाबी बाग के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम रोशन किया है। संस्थान के कई छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

संस्थान के प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष अनेक विद्यार्थियों ने उच्च रैंक प्राप्त की, जबकि बड़ी संख्या में छात्रों ने जेईई मेन-2026 (सत्र-1) में सफलता हासिल की। इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान ने विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

नारायणा कोचिंग सेंटर, पंजाबी बाग ने जेईई मेन-2026 (सत्र-1) में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों का जश्न मनाया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नारायणा समूह के निदेशक गंटा रवि तेजा व विशिष्ट अतिथि श्री राजीव रंजन , आईएएस, मध्य उत्तर जिला, दिल्ली रहे। समूह निदेशक ने कहा कि यह परिणाम संस्थागत उत्कृष्टता के 47 वर्षों को दर्शाते हैं। पंजाबी बाग केंद्र ने उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं, जिन्होंने नारायणा की राष्ट्रीय सफलता में योगदान दिया है।

नारायणा पंजाबी बाग केंद्र के 13 छात्रों ने 99.9+ प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 44 छात्रों ने 99.5+ प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 62 छात्रों ने 99+ परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। 141 छात्रों ने 93+ परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। छात्र अर्चित अरोरा, हर्षित जिंदल और कुंशिव अनेजा ने क्रमशः रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और गणित में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अर्चित अरोरा ने रसायन विज्ञान में पूर्ण 100 अंक सहित कुल 272अंक प्राप्त किए। हर्षित जिंदल ने भौतिक विज्ञान में पूर्ण 100 सहित कुल 253 अंक प्राप्त किए। कुंशिव अनेजा ने गणित में पूर्ण 100 अंक सहित कुल 256 प्राप्त किए। आरव गुप्ता ने 259 अंक, आकांक्ष गोयल ने 265 अंक, निपुण शर्मा ने 255 अंक, संयम सार्थक ने 251 अंक, अक्षत यादव ने 245 अंक, शौर्य अग्रवाल ने 239 अंक, प्रणव सिंगला ने 244 अंक, नमन ने 229 अंक, पावित सिंह भसीन ने 233 अंक व प्रत्यूष अत्री ने 230 अंक प्राप्त किए।

इसके साथ ही राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रदर्शन भी अच्छा रहा। नारायणा के छात्र 5 राज्यों (आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा) में राज्य स्तरीय टॉपर बनकर उभरे। देश भर में 3 छात्रों ने 100 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए और 35 छात्रों ने विषयवार 100 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। जेईई-मेन 2026 में 98 छात्रों ने 250+ अंक प्राप्त किए। दिल्ली-एनसीआर के 17 छात्रों ने 99.9+ परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। 66 छात्रों ने 99.5+ परसेंटाइल हासिल किया। 182 छात्रों ने 99+ परसेंटाइल प्राप्त किया।

नारायण पंजाबी बाग के केंद्र निदेशक भूपेश कुमार ने कहा कि “उत्कृष्टता कोई संयोग नहीं, बल्कि एक आदत है। नारायणा पंजाबी बाग में हम छात्रों को शीर्ष पर पहुंचने के लिए प्रशिक्षित करते हैं, उन्हें खोजते नहीं हैं। हमारे परिणाम अद्वितीय शैक्षणिक मार्गदर्शन, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण को दर्शाते हैं,”

संस्थान के निदेशक ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम निरंतर अनुशासित अध्ययन, नियमित टेस्ट प्रणाली तथा व्यक्तिगत मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश लेकर भविष्य में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का वातावरण है, वहीं संस्थान ने भी भविष्य में और बेहतर परिणाम देने का संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्रवेश 2026-27 हेतु कक्षा 8-12, 12वीं उत्तीर्ण, जेईई (मुख्य+एडवांस), नीट, फाउंडेशन और बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रवेश खुले हैं। नारायणा प्रवेश सह छात्रवृत्ति परीक्षा (एन-एसीएसटी): 08, 15 और 22 मार्च 2026 को होगी जिसमें 90% तक छात्रवृत्ति उपलब्ध है।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours