पिता स्वराज कौशल की अस्थियों को सांसद बाँसुरी स्वराज ने गढ़ मुक्तेश्वर पर गंगा जी में प्रवाहित किया

Estimated read time 1 min read

नई दिल्ली 5 दिसम्बर : देश के जाने माने अधिवक्ता एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल श्री स्वराज कौशल का कल दोपहर निधन होने के बाद शाम को अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिती में उनकी पुत्री एवं सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज ने लोधी रोड़ शवदाह ग्रह में अंतिम संस्कार कर दिया था।

श्री स्वराज कौशल पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के पति थे।

प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा, लोकसभाध्यक्ष श्री ओम बिरला सहित अनेक गणमान्य जनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त कर व्यक्तिगत अथवा सोशल मीडिया पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली भाजपा संगठन की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए।

आज शुक्रवार प्रातः सांसद बाँसुरी स्वराज उनके फूल चुनने लोधी रोड़ श्मशान घाट पहुँची और वहाँ विधि-विधान से अस्थियां चुनकर उन्हे गढ़ मुक्तेश्वर ले जा कर पुनः पिंड पूजन कर गंगा जी में प्रवाहित किया।

परिजनों के आलावा गाजियाबाद से सांसद श्री अतुल गर्ग, विधायक श्री अनिल शर्मा, श्री श्याम शर्मा, श्री नीरज बसोया, श्री उमंग बजाज एवं श्रीमती शिखा रॉय, डी.डी.ए. सदस्य श्री राजीव बब्बर, दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर, नई जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र चौधरी, करोलबाग जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र बब्बर, मीडिया रिलेशन प्रमुख श्री विक्रम मित्तल, पार्षद श्री शरद कपूर एवं श्रीमती अंजुम मंडल, पूर्व विधायक श्री मदनलाल, दिल्ली कैंट सदस्य श्री राजेश गोयल आदि अस्थि चुनने एवं प्रवाहित करने के पूजन में सम्मिलित हुए।

रविवार 7 दिसम्बर को होगी शोक सभा

श्री स्वराज कौशल की स्मृति में उनके परिवार द्वारा रविवार 7 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे पी.एस.ओ.आई. क्लब, चाणक्यपुरी में एक शोक सभा का आयोजन किया गया है।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours