दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने राजेंद्र नगर इलाके का किया दौरा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Estimated read time 1 min read


नई दिल्ली (सुधीर सलूजा) दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने आज राजेंद्र नगर का दौरा किया। राजेंद्र नगर आगमन पर वार्ड 141 निगम पार्षद के बड़ा बाजार स्थित कार्यालय पर विधायक उमंग बजाज,पार्षद आरती चावला,पार्टी कार्यकर्ताओं, ओल्ड राजेंद्र नगर व न्यू राजेंद्र नगर आर डब्ल्यू ए के पदाधिकारियों, बड़ा बाजार मार्केट एसोसिएशन व शंकर रोड मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों व नागरिकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पूसा रोड ,बड़ा बाजार, ओल्ड राजेंद्र नगर, शंकर रोड व न्यू राजेंद्र नगर मार्केट का उपायुक्त दिल्ली नगर निगम (एम सी डी), लोक निर्माण विभाग ( पी डब्ल्यू डी),जल बोर्ड, एसडीएम करोल बाग,सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, एसएचओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही चिन्हित कर उनके त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि विकास कार्यों में तेजी आए और जनता को समय पर राहत मिले।
राजेंद्र नगर वासियों ने बड़ा बाजार मार्ग पर अवैध अतिक्रमण, रेहडी पटरी ,पार्किंग ,आवारा पशुओं, शौचालय, सीलिंग, सड़क की मरम्मत, सफाई, पैदल पथ, अवैध होर्डिंग व दुकानों के आगे बैठे अवैध किराएदारों के मुद्दे उठाए।
मंत्री परवेश वर्मा ने बड़ा बाज़ार मार्ग गोल चक्कर पर पौधारोपण किया और पार्क के रखरखाव के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर पार्क में एक महिलाओं के लिए शौचालय बनाने का भी निर्देश दिया।

मीडिया से बात करते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, “अगर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में थोड़ा भी काम किया होता तो हमें उसके आगे से काम करना होता। हमारे सभी निगम पार्षद और हमारे विधायक बहुत अच्छा काम कर रहे हैं… आने वाले समय में यहां के लोगों को बदलाव दिखाई देगा।”

चाय पर चर्चा-

निरीक्षण करते हुए जब मंत्री परवेश वर्मा शंकर रोड पहुंचे तो भीम चाय वाला की दुकान पर उन्होंने अपने हाथ से चाय बनाई और वहीं बैठकर स्थानीय लोगों के साथ चाय पी और उनकी समस्याएं सुनी।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours