भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया
पानीपत, 26 जुलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने रविवार को पानीपत में विभिन्न शोक सभाओं में शामिल होकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवारों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि अपनों का बिछड़ना जीवन की सबसे बड़ी पीड़ा है और ऐसे कठिन समय में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता पानीपत एल्डेको स्टेट क्लब पहुंचीं, यहां वे डा. देवी सिंह मलिक की श्रद्धांजलि सभा एवं रसम पगड़ी कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने दिवंगत डॉ. मलिक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा उनके पुत्र डा. जसबीर मलिक सहित शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।इसके पहले डा. अर्चना गुप्ता ने पानीपत जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य रविंद्र पांचाल की भाभी स्वर्गीय श्रीमती पद्मा देवी के निधन पर दुख जताया। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने डेरा बाबा जोध सचियार पानीपत में स्वर्गीय पदमा देवी की रस्म पगड़ी एवं शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्रीमती पद्मा देवी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं मर्माहत करने वाला है। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए ईश्वर से उन्हें यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पाथरी धाम मंडल के अध्यक्ष प्रदीप देशवाल के निवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय परमजीत के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि परिवार के लिए यह अत्यंत कठिन समय है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य, संबल और इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
+ There are no comments
Add yours