भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में योग दिवस के कार्यक्रम में सम्मलित होकर योग किया

Estimated read time 0 min read

नई दिल्ली, 21 जून : दिल्ली भाजपा ने आज 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा, भारत सरकार में राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा सहित दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री श्री पवन राणा, सांसद श्री मनोज तिवारी, श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, श्री योगेंद्र चंदोलिया, सुश्री बांसुरी स्वराज एवं श्री प्रवीण खंडेलवाल सहित भाजपा के विधायक एवं अनेक पदाधिकारीगण अनेक राष्ट्रीय नेता योग दिवस के कार्यक्रमों में सम्मलित हुए।

श्री जगत प्रकाश नड्डा, श्री वीरेंद्र सचदेवा, श्री हर्ष मल्होत्रा श्री ओम प्रकाश शर्मा और वरिष्ठ नेता श्री अरविंदर सिंह लवली सहित राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख श्री संजय मयुख, प्रदेश मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने आज प्रातः यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित विशाल योग दिवस समारोह में सम्मिलित होकर योग किया।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योगा की महत्ता को ना सिर्फ देश भर में बल्कि पूरे विश्व में मान्यता दिलाई है। यह योग की विधा जो हमारे देश तक सीमित थी उसे आज पूरा विश्व ने अपनाया है। आज हम 10 वां योग दिवस मना रहे हैं।

श्री नड्डा ने सभी से आवाहन किया कि अपनी दैनिक दिनचर्या में योग के अभ्यास को अपने जीवन का एक अभिन्न भाग बनाए ताकि हम स्वास्थ्य रहे और हमारे जीवन में शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिक के समावेश से हमारा जीवन सुचारु रूप से आगे बढ़ सके। योग से जहां हमारा शरीर उत्तम रहता है वही हमारी आंतरिक शक्ति भी जागृत होती है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आईये संकल्प लें योग करें निरोग रहें। उन्होंने याद दिलाया कि जब संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग होते देखा गया तब हर भारतीय गौरवांवित हुआ था और हमें गर्व है कि आज भारत को विश्व योग गुरू के रूप में देख रहा है।

संगठन महामंत्री श्री पवन राणा ने शास्त्री पार्क दिल्ली गेट में, सांसद श्री मनोज तिवारी ने मल्टीपरपस हाल दिल्ली विश्वविद्यालय में, श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने द्वारका राज नगर पार्क दिल्ली में, श्री योगेंद्र चंदोलिया ने रोहिणी स्पोर्ट्स कंपलेक्स सेक्टर 14 में, सुश्री बांसुरी स्वराज आरएमएल अस्पताल कंपाउंड में और श्री प्रवीन खंडेलवाल लाल किले पर आयुष मंत्रालय के कार्यक्रम में शामिल हुए।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत कुमार गौतम दिल्ली सहारनपुर हाईवे एलिवेटेड फ्लाईओवर, गीता कॉलोनी में, राष्ट्रीय मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा पंजाबी बाग फ्रेंड्स सोसाइटी में, विधायक विजेंद्र गुप्ता स्वर्ण जयंती पार्क रोहिणी में, श्री अभय वर्मा बैंक एनक्लेव ज्ञान कुंज लक्ष्मी नगर में, श्री अनिल बाजपेई राजगढ़ मिनी स्टेडियम गांधीनगर में, श्री जितेंद्र महाजन चंद्रशेखर पार्क लोनी रोड रामनगर में, श्री अजय महावर तीसरा पुस्तक गोंडा ब्रह्मपुरी में, श्री मोहन सिंह बिष्ट ढाई पुस्ता सोनिया विहार में आयोजित योग कार्यक्रम में सम्मलित हुए।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिनेश प्रताप सिंह पांडव नगर में, श्री गजेंद्र यादव महरौली में, श्रीमती लता गुप्ता गणेश नगर में, श्रीमती योगिता सिंह जी ब्लॉक कालकाजी में, श्रीमती सुनीता कांगड़ा मादीपुर प्रगति अपार्टमेंट में, श्री विनय रावत डीडीए पार्क मियावाली नगर में, श्री कपिल मिश्रा करावल नगर सोनिया विहार में, मंत्री श्री कृष्ण शर्मा लोनी रोड डीडीए पार्क ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय में और कार्यालय मंत्री श्री बृजेश राय झडौदा में योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours