भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं सांसद बांसुरी स्वराज के साथ राजेन्द्र नगर में सुना प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम

Estimated read time 1 min read

नई दिल्ली, 28 दिसम्बर : भाजपा के राष्ट्रीय कार्याकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा एवं सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज के साथ प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम के 129वें संस्करण को राजेन्द्र नगर में प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक श्री राजन तिवारी के अनुसार आज 7622 पोलिंग बूथ क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नेताओं के साथ प्रधान मंत्री जी के मन की बात का कार्यक्रम सामूहिक रूप से सुना।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र बब्बर, विधायक श्री उमंग बजाज एव श्री हरीश खुराना, भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया संयोजक श्री संजय मयूख, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी. सिंह, वरिष्ठ नेता श्री मूलचंद चावला, पार्षद श्रीमती आरती चावला, मन की बात के प्रदेश संयोजक श्री राजन तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से कई सारी जनकारियां साझा की। खासकर जिस प्रकार से यंग इंडिया और खेलों को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बात कही वह अदभूत था। साल 2025 का यह अंतिम मन की बात कार्यक्रम था और इसके साथ ही उन्होंने खेलों में ऐतिहासिक सफलताएँ, विज्ञान व अंतरिक्ष में नई उड़ान, युवाओं का नवाचार, आस्था और विरासत का पुनर्जागरण सहित प्रधानमंत्री जी ने 2025 उपलब्धियों को साझा किया। ऑपरेशन सिंदूर से लेकर वंदे मातरम के 150वें वर्ष के बारे में भी बताया।

‘मन की बात’ राष्ट्र की सफलताओं और प्रेरक प्रयासों को जन-जन तक पहुँचाकर देशवासियों को सकारात्मक सोच और सक्रिय सहभागिता के लिए निरंतर प्रेरित करता है। आत्म चिंतन, प्रेरणा एवं नवचेतना का अनुपम स्त्रोत है और साथ ही श्रोताओं के लिए सीखने के लिए एक माध्यम है।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ मानसरोवर पार्क शहादरा में, सांसद श्री मनोज तिवारी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ, सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत ने अपने द्वारका में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours