BJP सांसद बांसुरी स्वराज के पिता कौशल स्वराज का निधन

Estimated read time 0 min read

नई दिल्ली 4 दिसम्बर : देश के जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल श्री स्वराज कौशल का आज दोपहर घर पर हृदय आघात आने से आकस्मिक निधन हो गया।

श्री स्वराज कौशल पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज के पति थे।

उनकी पुत्री सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज एवं अन्य परिजन उनको एम्स अस्पताल लेकर गये पर सभी प्रयासों के बाद डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल से सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज के आवास 10 तालकटोरा रोड़ लाया गया और वहां से सभी अंतिम रस्में पूर्ण कर लोधी रोड़ श्मशान घाट ले जाया गया जहाँ उनकी पुत्री सुश्री बांसुरी स्वराज ने सनातन रीति अनुसार सूर्यास्त से पहले अपने पिता श्री स्वराज कौशल की चिता को अगणि देकर अंतिम संस्कार पूरा किया।

सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज के आवास पर पहुंच कर लोकसभाध्यक्ष श्री ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान, श्री गजेन्द्र शेखावत एवं श्री किरण रिजूजू, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बैजयंत जय पांडा, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुधांशु त्रिवेदी एवं सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत, श्रीमती सुप्रिया शुले, श्री निशिकांत दूबे, श्री विपल देव, श्रीमती संगीता देवी, श्रीमती मालविका देवी, सुश्री स्वाति मालीवाल आदि ने पूर्व राज्यपाल श्री स्वराज कौशल के शव पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजली दी।

लोधी रोड़ श्मशान घाट पर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं दिल्लीवासियों की उपस्थिती में शव को अगणि के सुपुर्द किये जाने से पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन मेघवाल, दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, दिल्ली विधानसभाध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, आर.एस.एस. से श्री इंद्रेश कुमार जी, श्री अनिल गुप्ता जी, श्री भारत अरोड़ा जी एवं श्री दयानंद जी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, श्री मनोज तिवारी, डा. साबित पात्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय एवं श्री आदेश गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल एवं श्री दिनेश प्रताप सिंह, बालमिकी मंदिर के महंत गुरू विधारथी जी महाराज के आलावा प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु मित्तल, मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर, कार्यालय मंत्री श्री बृजेश राय, विधायक श्री अरविंद्र सिंह लवली, श्री अनिल शर्मा, श्री श्याम शर्मा, श्री नीरज बसोया, श्रीमती शिखा रॉय, श्री उमंग बजाज, श्री राजकुमार भाटिया, श्री अशोक गोयल, श्री हरीश खुराना आदि के आलावा राष्ट्रीय एवं दिल्ली प्रदेश भाजपा पदाधिकरियों, निगम पार्षदों, वरिष्ठ कानूनविदों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने शव पर पुष्प चक्र अर्पित कर कहा की पूर्व राज्यपाल श्री स्वराज कौशल का निधन केवल सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज की निजी क्षति नही बल्कि उनके निधन से देश ने एक कुशल अधिवक्ता एवं स्टेटसमैन खो दिया है।

लोधी रोड़ श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार से पहले दिल्ली पुलिस की एक टुकड़ी ने पूर्व राज्यपाल श्री स्वराज कौशल को अंतिम सलामी दी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours