आतिशी मार्लेना वोट के लिए सपने बेचने में अब अपने दोनों राजनीतिक गुरूओ केजरीवाल एवं सिसोदिया को भी पीछें छोड़ रही हैं – वीरेन्द्र सचदेवा

Estimated read time 1 min read

नई दिल्ली , दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की मुख्य मंत्री सुश्री आतिशी मार्लेना वोट के लिए सपने बेचने में अब अपने दोनों राजनीतिक गुरूओ अरविंद केजरीवाल एवं मनीष सिसोदिया को भी पीछें छोड़ रही हैं।

10 साल के शासन में केजरीवाल एवं मार्लेना सरकारों ने रात दिन शिक्षा क्रांति एवं शिक्षा बजट वृद्धि का बखान किया है, पर इन क्रांति के दावों के बीच 10 साल में दिल्ली को एक भी नया स्कूल नही मिला, केवल कुछ स्कूलों का भवन पुनरुध्दार हुआ जिसके साथ ही साथ घोटालों के समाचार भी सुर्खियां बने।

श्री सचदेवा ने कहा है की मटियाला में एक स्कूल का शिलान्यास करते हुऐ मुख्य मंत्री ने कहा यह स्कूल दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ देगा पर सच यह है की ऐसे ही दावे सिसोदिया – मार्लेना 10 साल से कर रहे हैं पर लगातार दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या घट रही है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है द्वारका, मटियाला, नजफगढ़ को वर्ल्ड क्लास शिक्षा के बड़े बड़े सपने दिखाने वाली सुश्री आतिशी मार्लेना जवाब दें क्यों 10 साल बाद भी दिल्ली सरकार के 80% स्कूलों में 11वीं 12वीं में विज्ञान एवं 50% स्कूलों में कॉमर्स तक नही पढ़ाये जाते।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने मुख्य मंत्री सुश्री आतिशी मार्लेना को उनके शिक्षा मॉडल पर खुली बहस देते हुए पूछा की वह बतायें की उनकी सरकार द्वारा घोषित स्पोर्ट्स एवं मिलिट्री ट्रेनिंग स्कूलों के सपनों का क्या हुआ ?

श्री सचदेवा ने कहा है की सरकार एवं समाज से जुड़े अन्य विभागों की तरह ही अरविंद केजरीवाल सरकार के शिक्षा विभाग ने भी समाज के गरीब वर्ग को और उनके बच्चों को विज्ञान, कॉमर्स की शिक्षा एवं खेल कूद प्रशिक्षण पर धोखा देकर ठगा है।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours