नई दिल्ली (सुधीर सलूजा) दिल्ली के जनकपुरी इलाके में सड़क पर खुदे जल बोर्ड के एक गहरे गड्ढे में गिरने से बाइक सवारी युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह युवक पालम का रहने वाला है। रात में ड्यूटी करके घर वापस लौट रहा था और गड्ढे में बाइक सहित गिर गया। पूरी रात गड्ढे में फंसा रहा। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
हाल ही में राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 150 में एक इंजीनियर युवराज मेहता की मौत हो गई थी। कुछ ही दिन बाद राजधानी दिल्ली में यह प्रशासन की लापरवाही का मामला सामने आया है। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने पूरे मामले में जांच के आदेश जारी किए हैं।
+ There are no comments
Add yours