गणपति बप्पा मोरया के जयघोष और नम आंखों के साथ गणेश जी को दी विदाई

Estimated read time 1 min read

सिंधु समाज राजेंद्र नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ गणेश उत्सव का समापन, हवन व भंडारे के बाद विधिवत हुआ विसर्जन

नई दिल्ली। सिंधु समाज राजेंद्र नगर में गत 14 सितंबर से श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया जा रहा गणेश उत्सव शुक्रवार को गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के बीच भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। गणेश जी की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं और सभी ने भगवान गणेश से अगले वर्ष पुनः पधारने की प्रार्थना की।

समापन अवसर पर प्रातः विधिवत हवन-पूजन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डालकर परिवार, समाज एवं देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह आरती तथा शाम को संकीर्तन एवं आरती का आयोजन किया जाता रहा। भजन गायिका रेनू अत्रे के भजनों ने पूरे उत्सव के दौरान वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा। श्रद्धालु भजनों पर भाव-विभोर होकर भगवान गणेश की भक्ति में लीन दिखाई दिए।

इसके बाद गणेश जी की प्रतिमा को श्रद्धा एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस दौरान श्रद्धालु “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष करते हुए चल रहे थे। विसर्जन के समय श्रद्धालुओं ने भावुक होकर भगवान गणेश को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से इसी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जगदीश नागरानी, हरीश ककवानी, नरेश बेलानी, एसपी तेवानी, कमल टेकचंदानी, मनोहर रंगवानी, कमलेश जोथरानी, गौतम थवानी, राजकुमारी होलारमानी एवं लक्ष्मी पंडित सहित सिंधु समाज के अनेक सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours