नारायणा कोचिंग इंस्टिट्यूट पंजाबी बाग सेंटर ने एनएसएटी -2026 की घोषणा की, छात्रों को स्कॉलरशिप और बेहतर शिक्षा का अवसर

Estimated read time 1 min read

नई दिल्ली , छात्रों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने और शिक्षा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नारायणा कोचिंग इंस्टिट्यूट पंजाबी बाग सेंटर ने एनएसएटी -2026 की घोषणा की। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को अपनी शैक्षणिक क्षमता को परखने, स्कॉलरशिप प्राप्त करने और भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिलेगा।

एनएसएटी -2026 में कक्षा 5 से 11 तक के छात्र भाग ले सकते हैं। इस परीक्षा का उद्देश्य कम उम्र में प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करना है। इसमें छात्रों की विषयों की समझ ,तार्किक सोच , विश्लेषण करने की क्षमता और समस्या समाधान कौशल का मूल्यांकन किया जाता है। यह परीक्षा छात्रों को अपनी मजबूती और कमजोरी को समझने के साथ जेईई ,नीट, ओलंपियाड और अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद करती है। इस अवसर पर नारायणा नेशनल हेड श्री श्याम भूषण ने कहा कि एनएसएटी केवल छात्रवृत्ति परीक्षा नहीं है , बल्कि यह एक ऐसा मंच है जो सही उम्र में छात्रों की प्रतिभा को पहचानता है और उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करता है। यह परीक्षा छात्रों में विषयों की गहरी समझ, तार्किक सोच और आत्मविश्वास विकसित करती है तथा योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर प्रदान करती है।

मुख्य अतिथि श्री राजीव रंजन आईएएस ,प्रशासनिक अधीक्षक, उत्तर मध्य जिला दिल्ली ने कहा कि मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस छात्रवृति परीक्षा में उत्तीर्ण गरीब और वंचित छात्रों के सपनों की उड़ान पूरी होगी। वो अपने सुनहरे सपनों को पूरा कर पाएंगे, भविष्य में शिक्षित समाज का नेतृत्व करेंगे और भविष्य में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours