नई दिल्ली (सुधीर सलूजा) दिनांक 17-01-2019, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित दिल्ली के सभी विधायकों को संपत्ति का विवरण न दिए जाने की शिकायत मिलने पर दिल्ली के लोकायुक्त ऑफिस ने नोटिस जारी किया है | यह शिकायत एडवोकेट विवेक गर्ग द्वारा दायर की गई है |इसमें कहा गया है कि दिल्ली के विधायकों ने वित्तीय वर्ष 2015- 2016, 2016- 2017 और 2017 – 2018 के लिए अपनी संपत्ति की डिटेल नहीं दी है| जिसे संज्ञान में लेते हुए लोकायुक्त ऑफिस ने मुख्यमंत्री सहित सभी विधायकों को नोटिस भेजा और इस नोटिस की जानकारी दिल्ली विधानसभा के सचिव को भी दी| लोकायुक्त ऑफिस ने कहा कि यदि इन विधायकों ने अपनी संपत्ति के ब्यौरे संबंधी रिटर्न फाइल किया है तो उसकी कॉपी भी जवाब के साथ दें|
You May Also Like
More From Author
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष और नम आंखों के साथ गणेश जी को दी विदाई
September 25, 2026
संजय भाटिया को राजस्थान प्रभारी बनाए जाने पर पानीपत में खुशी की लहर
September 23, 2026
+ There are no comments
Add yours