सिंधु समाज राजेंद्र नगर के पदाधिकारियों ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन व सांसद बांसुरी स्वराज का जताया आभार

Estimated read time 0 min read

नई दिल्ली(सुधीर सलूजा) 30 दिसम्बर : सिंधु समाज राजेंद्र नगर के अध्यक्ष जगदीश नागरानी , महामंत्री नरेश बेलानी , कोषाध्यक्ष कमल टेकचंदानी , उपाध्यक्ष हरीश ककवानी , कमल रामचंदानी, अशोक टेकचांदनी , एस पी टेवानी, जॉइंट सेक्रेटरी डॉ जगदीश भाटिया , उपाध्यक्ष किशन झुरानी और मनोहर रंगवानी ने प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम के 129वें संस्करण को सिंधु समाज राजेन्द्र नगर के प्रांगण में सुनने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन व सांसद बांसुरी स्वराज का आभार जताया व धन्यवाद किया।

इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय कार्याकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज, जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र बब्बर, विधायक श्री उमंग बजाज एवं श्री हरीश खुराना, भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया संयोजक श्री संजय मयूख, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी. सिंह, वरिष्ठ नेता श्री मूलचंद चावला, पार्षद श्रीमती आरती चावला, राजन तिवारी सहित पोलिंग बूथ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नेताओं के साथ प्रधान मंत्री जी के मन की बात का कार्यक्रम सामूहिक रूप से सुना।

सिंधु समाज के अध्यक्ष जगदीश नागरानी ने कहा कि 2025 वर्ष का यह अंतिम मन की बात का कार्यक्रम था और इसका सौभाग्य सिंधु समाज को प्राप्त हुआ।

सिंधु समाज के महामंत्री नरेश बेलानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से कई सारी जनकारियां साझा की , खासकर जिस प्रकार से यंग इंडिया , विज्ञान व अंतरिक्ष में नई उड़ान, युवाओं का नवाचार, आस्था और विरासत का पुनर्जागरण और खेलों में ऐतिहासिक सफलताएँ, ऑपरेशन सिंदूर से लेकर वंदे मातरम के 150वें वर्ष को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बात कही वह अदभूत थी।

कमल टेकचंदानी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम हमें सकारात्मक सोच और सक्रिय सहभागिता के लिए निरंतर प्रेरित करता है। यह कार्यक्रम आत्म चिंतन, प्रेरणा एवं नवचेतना का अनुपम स्त्रोत है और साथ ही श्रोताओं के लिए सीखने के लिए एक माध्यम है।

मनोहर रंगवानी ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम सिंधु समाज के प्रांगण में आयोजित हों, यह हमारा सौभाग्य होगा।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours