देश की जनता की सेवा ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सर्वोपरि : मनोहर लाल

Estimated read time 1 min read

पानीपत , प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो निर्णय लिए हैं वे ऐतिहासिक हैं। इन निर्णयों से प्रधानमंत्री जी ने साबित कर दिया है कि देश और देश की जनता की सेवा ही उनके लिए सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है। देश की जनता उसे पूरा करने में अपना भरपूर सहयोग देगी।
मनोहर लाल आज पानीपत के अंबेडकर भवन में आयोजित कलस्टर जनसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के बिना पार्टी अधूरी है। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है। भाजपा की एकमात्र ऐसा संगठन है जहां कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलता है। मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 10 साल का कार्यकाल विपक्ष के 60 सालों पर भारी है। आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं हैं। मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष बौखलाया हुआ है। विपक्षी नेता लोकसभा चुनाव लडऩे से बच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की विदेशों में तारीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में देश ने जो तरक्की की है वह किसी से छिपी नहीं है। पहले विकास केवल कागजों में होता था लेकिन भाजपा सरकार जब से आई है भाजपा ने धरातल पर विकास किया हे। इस अवसर पर राज्यमंत्री महिपाल ढांडा, विधायक हरविंद्र कल्याण, पानीपत भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, गजेंद्र सलूजा, एडवोकेट विजयपाल सहित अन्य मौजूद रहे।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours