सदस्यता अभियान को सफल बनाने में सभी पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता दें अपना योगदान – अर्चना गुप्ता
पानीपत ( सानिध्य टाइम्स / सुधीर सलूजा) भारतीय जनता पार्टी की ओर से एसडी पीजी कॉलेज के सभागार में जिला स्तरीय भाजपा सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि हरियाणा भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता रही। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की। सदस्यता अभियान के संयोजक गजेंद्र सलूजा और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवेन्द्र दत्ता, पूर्व मेयर अवनीत कौर, जिला परिषद की पूर्व चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, पूर्व पार्षद रविन्द्र भाटिया और डॉ. हेमा रमन, आशीष संधू ने भी इस कार्यशाला को संबोधित किया।
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ वंदे मातरम् और भारत माता की जय के साथ हुआ। कार्यशाला की मुख्य वक्ता एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी में युवाओं को स्थान दिलवाने के लिए ही यह सदस्यता अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन में अद्भुत शक्ति होती है। जब सभी कार्यकर्ता संगठित होकर पार्टी को विजयी बनाने के निरंतर प्रयास करते हैं तो पार्टी निश्चित रूप से विजय हासिल करती है| उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ-साथ सबसे अधिक अनुशासित राजनैतिक पार्टी भी है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सभी पूर्व अनुमानों को फेल करते हुए हरियाणा में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि पानीपत जिला ने सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल करने का नया रिकॉर्ड बनाया है | जिले के समालखा विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा के गठन के बाद पहली बार भाजपा उम्मीदवार मनमोहन भड़ाना ने भी नया इतिहास बनाया है। इसके लिए वह पानीपत जिला के सभी पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओ का बार बार आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा जिला सदस्यता अभियान के जिला संयोजक गजेन्द्र सलूजा ने कहा कि भाजपा की ओर से जहाँ देश में 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है वहीँ 18 करोड़ पूर्व सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण करने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है| उन्होंने कहा कि हरियाणा भाजपा को 50 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य मिला है और यह लक्ष्य तभी पूरा हो पाएगा जब प्रत्येक बूथ पर कम से कम 250 नए सदस्य बनाए जाएं और इन सदस्यों में 33 प्रतिशत के हिसाब से 83 महिला सदस्यों का होना अनिवार्य है | उन्होने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान उत्सव के तहत आगामी 4, 5 और 6 नवम्बर को प्रत्येक मंडल स्तर पर विशेष कार्यशाला आयोजित होंगी |
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सभी पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाएं| 8 नवम्बर को सांसद और 9 नवम्बर को सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों के प्रति जागरूक करेंगे और सदस्यता ग्रहण करवाएंगे |
जिला अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पं. मोहन लाल बडोली की कुशल संगठन क्षमता का ही परिणाम है कि हरियाणा ने विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है| उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जीवन के लंबे संघर्षों के अनुभव के साथ-साथ संगठन को चलाने और मजबूत बनाने का भी अनुभव है। उन्होंने कहा कि इसी अनुभव के आधार पर उन्होंने जहां देश को पारदर्शी सुशासन दिया है वहीं धारा 370 को हटाने, राम मंदिर का निर्माण करवाने, 3 तलाक पर रोक लगवाने और कोरोना जैसी महामारी के दौरान न केवल भारत की जनता को बचाने बल्कि पड़ोसी देशों के नागरिकों की जान बचाने में भी सफलता हासिल की है। भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए अन्त्योदय के मार्ग पर चलते हुए इस देश को वर्ष 2047 से पूर्व एक विकसित राष्ट्र बनाना चाहती है| कार्यशाला को पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
इस नंबर पर मिस्ड कॉल कर बनें भाजपा सदस्य –
भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि भारत का कोई भी नागरिक जो भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित हो, वह भाजपा के सदस्यता मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकता है |
फोटो
+ There are no comments
Add yours