प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन आशीर्वाद रैली कुरुक्षेत्र से लाइव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन आशीर्वाद रैली कुरुक्षेत्र से लाइव

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कुरुक्षेत्र में रैली के दौरान सम्बोधन के लाइव बिंदु

  • मुझे दिल्ली में लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर मिला है, और यहां जो उत्साह मैं देख रहा हूं, उससे मेरे राजनीतिक अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि हरियाणा ने भी भाजपा की हैट्रिक लगाने का मन बना लिया है।

कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल जी बता रहे हैं कि आप पिछले 50 साल का इतिहास देख लीजिए हरियाणा की एक विशेषता रही है दिल्ली में जिसकी सरकार होती है हरियाणा में भी उसी की सरकार होती है। हरियाणा वाले कभी भी इसे उल्टा नहीं होने देते है।

कुरुक्षेत्र से तो हमारे मुख्यमंत्री ही खुद उम्मीदवार है। आज हरियाणा के इस बेटे की प्रशंसा पुरे देश में होती है। इतने कम समय में बहुत कम लोगों को इतनी लोकप्रियता मिलती है।

  • हमारे मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी 24 घंटे हरियाणा के समर्पित रहते है। हरियाणा का जो भी व्यक्ति मिलेगा वह कहता है कि हमारे मुख्यमंत्री जी तो विनम्रता के संबंध में हमारा हरियाणा का गौरव बढ़ाते है।
  • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का व्यक्तित्व बहुत सहज है। आप देखिए, पिछड़े समाज से निकलकर इस बड़े पद तक पहुंचना और इस पद को नम्रता के साथ निभाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं आज हरियाणा के लोगों के बीच आया हूं, आप लोग इस गरीब के बेटे(हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी) को आशीर्वाद दीजिए, भाजपा को आशीर्वाद दीजिए… हमारे हरियाणा के लोग जुबान के बड़े पक्के होते हैं। एक बार जो वादा कर दिया… वो कर दिया। भाजपा ने भी हरियाणा से यही सीखा है और मैंने तो हरियाणा की रोटी खाई है। भाजपा जो कहती है, वो करके जरूर दिखाती है।”

कुरुक्षेत्र, हरियाणा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैंने कहा था कि इस बार भाजपा सरकार के पहले 100 दिन बड़े फैसले के होंगे। गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के मजबूत बनाने वाले होंगे। अभी 100 दिन पूरे भी नहीं हुए हैं, लेकिन हमारी सरकार ने करीब 15 लाख करोड़ रुपए के नए काम शुरू करवा दिए हैं।”

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours