नई दिल्ली, भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की।
बैजयंत पांडा उत्तर प्रदेश के नए प्रभारी होंगे। विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। विजय रूपाणी को पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। महेंद्र सिंह व सतीश उपाध्याय को एमपी की जिम्मेदारी दी गई है। मंगल पांडे व अमित मालवीय को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है। विप्लव देव को हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है।
+ There are no comments
Add yours