नई दिल्ली, 8 मार्च- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजसेवी सुशील मेहता ने पंच रत्न पुरस्कार से पांच महिलाओं को सम्मानित किया। समाजसेवी सुशील मेहता ने इन महिलाओं को साड़ी भेंट की। समाजसेवी सुशील मेहता ने नारी शक्ति को सलाम करते हुए कहा कि-
नारी जीवन से भरी, नारी वृक्ष समान
जीवन का पालन करे, नारी है भगवान
नारी में जो निहित है, नारी शुद्ध विवेक
नारी मन निर्मल करे, हर लेती अविवेक
मीरा, सती, सुलोचना, राधा, सीता नाम
दुर्गा, काली, द्रौपदी, अनसुइया सुख धाम
अंतरराष्ट्रीय_महिला_दिवस पर विश्व के समस्त मातृशक्ति को प्रणाम!
आईए बेटियों को खुले आसमान में, नयी उड़ान दें!
सम्पूर्ण जगत के मातृशक्ति को सम्मान दें!
समाजसेवी सुशील मेहता ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को नारी शक्ति का सम्मान करने का संकल्प करवाया।
+ There are no comments
Add yours