आज के वक्त में यदि लोग सबसे ज्यादा परेशान किसी चीज़ से है तो वो है बढ़ता वजन| बढ़ते वजन के चलते शरीर का आकार बेढौल होने लगता है और साथ ही कई बीमारिया भी घेर लेती है| स्वस्थ शरीर के लिए वजन का नियंत्रित रहना भी जरुरी है| क्योकि पेट में जमी हुई अतिरिक्त चर्बी कई बीमारियो का घर है|
वजन कम करने के लिए लोग क्या नहीं करते पर ज्यादातर लोग इसमें विफल हो जाते है| दरहसल वजन कम करने के लिए कुछ लोग वेट लॉस ड्रिंक्स और डाइट का सहारा लेते है| लेकिन रोज रोज कड़वे जूस पीना और भूखा रहना हर किसी के बस की बात नहीं है| इस तरह से की गयी कोशिश और व्यायाम के आभाव में जब कोई फरक नजर नहीं आता है तो लोग परेशान होकर प्रयास ही छोड़ देते है|
अगर आपको अपनी बॉडी को फिट और हेल्थी बनाये रखना है तो सबसे अच्छा तरीका कुछ है तो वो है स्वामी रामदेव बाबा का योग| स्वामी रामदेव भारतीय योग-गुरु हैं, जिन्हें अधिकांश लोग बाबा रामदेव के नाम से जानते हैं। उन्होंने योगासन और प्राणायाम योग के क्षेत्र में बहुत योगदान दिया है।
यदि आप किसी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश कर रहे है, तो हम आपको बताना चाहते है की बेहतर होगा की योग करे| नियमित योग करने से आपको सेहत, सुंदरता दोनों मिलेगी|
कपालभाति प्राणायाम
स्वस्थ शरीर के लिए पाचन क्रिया का सही होना सबसे जरुरी है। कपालभाति प्राणायाम करने से पाचन क्रिया सुधरती है, और वजन भी नियंत्रित रहता है। इसे करने से सांस संबंधी सारे विकार दूर हो जाते है। इसलिए इस योग क्रिया को जीवनशैली में जरुर शामिल करे।
कपालभाति योग करने के लिए रीढ़ को सीधा रखते हुए ध्यानात्मक आसन में कुर्सी पर बैठें। इसके पश्चात तेजी से नाक के दोनों छिद्रों से साँस को बाहर फेंकें। इस वक्त पेट को अंदर की ओर संकुचित करें। अब तुरन्त नाक के दोनों छिद्रों से साँस को अंदर खीचतें हैं और पेट को बाहर आने देते है।
अनुलोम-विलोम
अनुलोम-विलोम साँस वाला व्यायाम है| इससे फेफड़ो में शुद्ध हवा जाती है| इस आसान को केवल 20 मिनट तक करने से बेहद लाभ मिलते है| इस प्राणायाम से जोडो का दर्द, उच्च रक्तचाप, माइग्रेन, अस्थमा, एलर्जी आदि समस्या मे लाभ होता है|
अर्द्धचंद्रासन
अर्द्धचंद्रासन योग महिलाओ के लिए बहुत फायदेमंद है| इस योग को करने से पीठ की चर्बी घटती है| इसलिए जिन महिलाओ को अच्छा फिगर पाने की चाहत होती है, उन लोगो के लिए यह आसान बहुत फायदेमंद है| इसे करने से चेहरे पर चमक भी आती है| यदि किसी को रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या हो तो इस आसान को ना करे|
भ्रमरी प्राणायाम
यदि किसी को उच्च रक्तचाप, माइग्रेन, एकाग्रता की कमी जैसी समस्या है तो प्रतिदिन भ्रमरी प्राणायाम के 2-5 मिनट के अभ्यास से इन परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है| इस आसान को करने के लिए अपने कानों को अँगुठो की मदद से बन्द करले| अपने माथे पर पहली उँगली रखे, और बाकि तीन नाक के बगल आँख के नीचे रखे| लम्बी साँस खींचे और भौरे की तरह भनभनाते हुये नाक से साँस बाहर छोडे|
अधोमुख श्वानआसन
भगदौर भरी जिंदगी में बहुत से लोग तनाव से पीड़ित रहते है| इस आसान को करने से तनाव दूर होता है और मन को शांति मिलती है| इसे करने से शरीर में रक्त का संचार भी सुधरता है|
अन्य आसान इन्हे भी जाने:-
बाह्य: इस योग आसान से वो सारे फायदे मिलते है जो की कपालभाति करने से मिलते है| अन्य शब्दों में कहा जाये तो यह कपालभाति का पूर्णक है|
उस्त्राासन: इस आसन के नियमित अभ्यास से मस्तिक्ष तक रक्त का संचार सही तरह से होता है| इससे माहवारी के दौरान होने वाले पेट दर्द में भी आराम मिलता है| तनाव दूर करने में भी यह सहायक है|
पद्मासन: इस आसान को करने से शरीर में मजबूती आती है| दरहसल इसे करने से कूल्हों के जोड़ों, मांसपेसियों और घुटनों में खिंचाव होता है, नतिजनत इनमें मजबूती आती है| इस मजबूती के कारण उत्तेजना का संचार होता है। उत्तेजना के संचार से आनंद की दीर्घता बढ़ती है। सेक्स लाइफ बेहतर बनाने के लिए यह अच्छा आसान है|
भुजंगासन: यह आसान आपके मेरुदंड और पीठ दर्द संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। इससे आपकी छाती चौड़ी और मजबूत बनती है| यह स्वप्नदोष जैसी परेशानी को दूर करने में भी लाभदायक है। इस आसन के नियमित अभ्यास से वीर्य की दुर्बलता समाप्त हो जाती है|
+ There are no comments
Add yours