करनाल 10 मई। मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई डगर पर चला है। जनता को मिलने वाली सुविधाएं अब डिजिटल माध्यम से सीधे खाते में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश और प्रदेश के हर वर्ग को फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 10 वर्ष का कार्यकाल मुख्य रूप से सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संकल्प के मंत्र के साथ जन कल्याण के कार्य में लगी है। सुमन सैनी शुक्रवार को काछवा की प्रजापति चौपाल में गुरमीत, अंबेडकर भवन पुंडरक में महिला समूह एवं सरपंच, गांव रतनगढ़ में सरपंच, सेक्टर-7 में धीरज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंची। इस दौरान उन्होंने करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल व करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी के लिए वोट की अपील की। कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों ने विश्वास दिलाया कि जनता मनोहर लाल व नायब सिंह सैनी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएंगे। सुमन सैनी ने सरकार की ओर से किसानों के उत्थान के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले साढे 9 सालों में मनोहर लाल के नेतृत्व में तरक्की की। अब नायब सिंह सैनी प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से मनोहर लाल रिकार्ड मतों से जीतकर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में जाएंगे और करनाल के विकास को रफ्तार देंगे। नायब सिंह सैनी भी करनाल से भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। इस अवसर पर पूर्व ओएसडी अमरेंद्र सिंह, मेघा भंडारी, अमर ठक्कर, बिट्टू सरपंच व राजेंद्र नंदा सहित अन्य मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई डगर पर चला : सुमन सैनी

+ There are no comments
Add yours