सभी सांसदों ने अपना विकास कार्य रोड़ मैप रखा
नई दिल्ली ,दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता में दिल्ली भाजपा की पहली विस्तारित कार्यकारिणी बैठक आज जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में सम्पन्न हुई।
बैठक का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने दीप प्रज्वलन एवं भारत माता, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण करके किया।
कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत पंजीकरण महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने किया और गेट पर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के साथ ही तामिल नाडू के लोक गायकों ने किया। स्टेडियम परिसर में प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गत 10 वर्ष की उपलब्धियों के साथ ही दिल्ली के कार्यकर्ताओं के गत 18 माह के संघर्ष की प्रदर्शनी लगाई गई।
मंचासीन नेताओं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम, दिल्ली की सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर, राष्ट्रीय मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, सांसद श्री मनोज तिवारी, श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, श्रीमति कमलजीत सहरावत, श्री योगेंद्र चंदोलिया, सुश्री बाँसुरी स्वराज एवं श्री प्रवीन खंडेलवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन, श्री विजेन्द्र गुप्ता एवं श्री आदेश गुप्ता, पूर्व सांसद श्री रमेश बिधूड़ी, श्री प्रवेश साहिब सिंह एवं श्री लाल बिहारी तिवारी, वरिष्ठ नेता श्री जगदीश मुखी, श्री पवन शर्मा, सरदार अरविंदर सिंह लवली के साथ ही प्रदेश संगठन मंत्री श्री पवन राणा, संघ समन्वयक श्री दयानंद जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी. सिंह, विधायक श्री मोहन सिंह बिष्ट, श्री ओमप्रकाश शर्मा एवं श्री जितेन्द्र महाजन, नगर निगम दल नेता सरदार राजा इकबाल सिंह, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री आदि सम्मलित हुए।
कार्यकारिणी मंच पर दिल्ली के सातों संसदीय क्षेत्रों के गत लोकसभा चुनाव के सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले मंडल अध्यक्ष और सर्वश्रेष्ठ बूथ वाले बूथ प्रमुख एवं त्रिदेव को सम्मानित किया गया।
राजनीतिक प्रस्ताव
राजनीतिक प्रस्ताव सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रस्तुत किया, सांसद श्री योगेन्द्र चंदोलिया ने अनुमोदन किया और सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज एवं श्री प्रवीन खंडेलवाल ने समर्थन किया।
चर्चा समयोजन पश्चात सांसद श्री मनोज तिवारी ने राजनीतिक प्रस्ताव का पुन: अनुमोदन समर्थन किया।
राजनीतिक प्रस्ताव निर्माण टीम :
श्री हर्ष मल्होत्रा, श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, सुश्री बाँसुरी स्वराज, सरदार अरविंदर सिंह लवली एवं श्री प्रवीण शंकर कपूर।
अध्यक्षीय सम्बोधन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने सातों सीटें भाजपा को देकर अपना आशीर्वाद जताया है। उन्होंने केजरीवाल के भ्रष्टाचार का जवाब दिया है।
यह चुनाव दो नाकाम पार्टियों का गठबंधन था जिन्होंने मिलकर अपने स्वार्थ के लिए लड़ा और इसलिए उनकी हार मायने रखती है। दिल्ली की जनता ने बताया कि वह सही के साथ है भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं। दिल्ली में एक ऐसे सरकार है जो सिर्फ जेल से बेल का खेल खेल रही है। प्रेस वार्ता में वे स्वयं स्वीकार कर रहे हैं कि उनके ऊपर 201 केस हुए हैं। जिस वक्त दिल्ली कराह रही थी,कोरोना में पूरी तरह से परेशान थी और गैस सिलेंडर के लिए तरस रही थी उस वक्त केजरीवाल सरकार शराब घोटाले करने के लिए नीति बनाने में व्यस्त थी।
मुख्य मंत्री ने कोविडकाल में अपने लिए आलीशान 50 करोड़ से अधिक का बंगला बना कर दिल्ली को शर्मसार किया।
श्री सचदेवा ने कहा की दिल्ली की जनता आज एक एक बूंद पानी के लिए तरस रही है। नल से जल देने का वायदा करने वाली दिल्ली सरकार केजरीवाल सरकार टैंकर माफियाओं के हाथों बिकी हुई सरकार है। जलबोर्ड में बड़े घोटाले करने के अलावा दिल्ली सरकार की घोटालों की लंबी फेहरिस्त है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया और कहा कि जितनी मेहनत हमने लोकसभा में की है उससे चार गुना मेहनत करके दिल्ली की भ्रष्टाचार में संलिप्त केजरीवाल सरकार को दिल्ली से उखाड़ कर फेंकने का काम हमें करना है।
मुख्य वक्ता श्री पीयूष गोयल सम्बोधन
श्री पीयूष गोयल ने अपने कार्यकारिणी सम्बोधन में कहा कि सातों सीटें जिताने के लिए दिल्ली की समस्त जनता को बधाई देता हूं। यह जीत साधारण नहीं है और दिल्ली का योगदान अमूल्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय सिर्फ विकास कार्यों की विजय है जिन्होंने लगातार देश हित में देशवासियों की सेवा करते रहे। अनेकों कार्यक्रम और योजनाओं से मोदी सरकार ने अनेक कार्य किए और विकसित भारत बनाने के लिए आगे के विजन के लिए वह देशवासियों के सामने गए और उसी की पुष्टि यह विजय करती है।
देश विकास यात्रा के इस कार्यकाल में आगे बढ़े और विकसित भारत के रूप आगे बढ़े। लेकिन यह दुखद है की एक बालक बुद्धि नेता को नहीं समझ आ रहा है कि देश की जनता ने तीसरी बार उनकी 100 से कम सीटें रही और 13 राज्यों में उनका खाता तक नहीं खुला। चाहे वह दक्षिणी राज्य हो या उत्तर देश के कई राज्यों में उनके खाते ना खुलना बहुत कुछ बयां करता है।
दक्षिण भारत में अगर कोई सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो वह भाजपा है। कांग्रेस सिर्फ परजीवी पार्टी बनकर रह गई है और बैसाखी के बगैर वह कोई भी राज्यों में चुनाव जीत नहीं सकती है। दिल्ली में तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर लड़ा लेकिन बावजूद उसके 54 फीसदी वोट भाजपा को देकर दिल्लीवासियों ने साबित किया कि वह मोदी जी के साथ खड़ी है।
तीसरे कार्यकाल में तीन गुना ऊर्जा के साथ हम आगे काम करेंगे और यह देश तीन गुना आगे बढ़ेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने में हम काम करेंगे। इसके अलावा गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के लिए लगातार आगे भी काम करती रहेगी। देश को पूरी तरह से गरीब से मुक्ति दिलाना है। युवा शक्ति को और नए अवसर मिले और अर्थशक्ति आगे बढ़े और आगे चलकर देश के युवक युवतियों को रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर मिले ।
नारी शक्ति सम्मान में मोदी सरकार सदैव तत्पर रहे। एक करोड़ लखपति दीदी बनाना और आगे 3 करोड़ लखपति दीदी बनने का संकल्प भी लिया है। 11 करोड़ घर में मुफ्त में शौचालय बनाकर एक जीवन जीने के तरीके में बदलाव लाया है। मोदी जी ने हर घर में पाइप से गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम भी करने की बात कही है। 2014 में 3 करोड़ घर में नल से जल पहुंचता था जो अब 16 करोड़ घर हो चुके हैं। 2014 से लगातार काम को एक नई गति मिली है। में इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई अन्य योजनाओं के साथ मोदी सरकार ने लगातार देश के विकास कार्य में अपना योगदान दिया है।
मोदी जी ने जो बचपन में जीवन व्यतीत किया है उससे उन्हें इस बात की जानकारी है कि जीवन के अंदर किन सुविधाओं का होना जरूरी है और बिना भेदभाव से वह लगातार लोगों तक पहुंचा रहे हैं और जीवन में लगातार परिवर्तन करने का काम किया है।
उसी का परिणाम है कि देश के अंदर बहुमुखी सोच उत्पन्न हुआ है। 2006में देश की अर्थव्यवस्था बन गई थी जिसे सिर्फ 10 वर्षों में 11वीं से 5वीं अर्थव्यवस्था बनाने का काम मोदी सरकार ने किया है और यह सफर आसान नहीं रहा है क्योंकि इसमें लगातार कोरोना की मार भी देश ने झेली है।
आज विश्व के अंदर कोई उज्जवल अवसर का देश बना है तो वह भारत है। इसलिए भारत के साथ अंतर्राष्ट्रीय संबंध के साथ अन्य देश व्यापार बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। विश्व के सभी लोकप्रिय नेताओं में से मोदी जी सबसे आगे हैं। उनकी सोच, संवेदनशील नेतृत्व और दूसरगामी सोच का परिणाम है कि आज भारत के अंदर कौशल, स्किल और मैनेजमेंट पैदा हो रहे हैं।
दिल्ली के अंदर केंद्र सरकार की कोई भी योजना नहीं लागू होने देती। लेकिन जो देश के अन्य राज्यों में जो राज्य सरकार बनती है वह दिल्ली में केंद्र सरकार ने किया है। आधारभूत सुविधाओं के साथ ही झुग्गी झोपड़ी से लेकर अन्य विकास कार्य मोदी सरकार ने किया है। आने वाले 2025 की विधानसभा चुनाव में भाजपा को लाने के लिए हमें लगातार अभी से मेहनत करनी पड़ेगी ताकि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार आने के बाद लगातार हम विकास कार्य कर पाएंगे क्योंकि अभी तक आयुष्मान योजना से लेकर अन्य केंद्र की योजना उपलब्ध नहीं है क्योंकि यहां की सरकार ने उसे लागू नहीं होने दिया।
आज भारत में 1.31लाख स्टार्टअप भारत में है जो नए आइडिया के साथ जुड़ें हैं। जिससे उम्मीद जगी कि इसमें दिल्ली की केजरीवाल सरकार भी काम करेगी लेकिन जब पता चला सिर्फ 60 करोड़ रुपए की स्टार्टअप योजना दिल्ली के अंदर शुरू हुए जबकि उसके लिए 100 करोड़ रुपए से अधिक का इस्तिहार पेपर और टीवी में दिए हैं जबकि यह सिर्फ दिल्ली में नहीं बल्कि तेलंगाना और केरल से लेकर असम और बंगाल तक पहुंचाए गए। 80000 करोड़ रुपए के बजट वाली सरकार ने दिल्लीवासियों के टेक्स्ट के पैसे सिर्फ अपने विज्ञापन में और अन्य फिजूल खर्चों में बर्बाद किए है। विकास और विचारों से बन्चित सरकार सिर्फ इस्तिहार और विज्ञापन में बनकर रह गई है
इमरजेंसी के खिलाफ देश की जनता को बताना और खासकर दिल्लीवालों को इमरजेंसी के वक्त हुए अत्याचार के बारे में बताना चाहिए। जो संविधान की आज बात कर रहे हैं उन्होंने कैसे इसका दुरुपयोग किया, उन्होंने कैसे सत्ता में रहकर विकास कार्यों में बाधा डाला, भ्रष्टाचार किया, इस बात की जानकारी घर घर तक पहुचानी है। इसको समर्पण भाव से हमें आगे काम करना है और अगले 8 महीनों में लगातार हमें काम करना है जिसको हमें बेसिक से शुरुआत करनी है ताकि घर घर तक हम अपनी बातों को पहुंचा सके। मुझे उम्मीद है कि जिस मेहनत के साथ आपने लोकसभा में सभी सीटे जिताने में योगदान दिया है ठीक वही योगदान विधानसभा में भी मिलेगा। खासकर युवा और महिला कार्यकर्ता को अधिक मेहनत करनी है ताकि दिल्ली भ्रष्टाचार मुक्त और विकास पथ पर अग्रसर हो सके। एक ऐसी सरकार बनायेंगे जो दिल्ली का काया कल्प करेगी।
ऐसे लोग जो सिर्फ झूठे वायदे करते है, जो सिर्फ भ्रम फैलाते हैं, जो लोग सिर्फ गठबंधन करते हैं अपने स्वार्थ के लिए उन्हें दिल्ली से उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है।
संगठात्मक कार्यवाही :
संगठन महामंत्री श्री पवन राणा ने संगठात्मक विषयों पर चर्चा की और करणीय कार्यों को रखते हुए जिला मोर्चा अध्यक्षों से समीक्षा ली। उन्होने एक पी.पी.समीक्षा भी रखी।
कार्यकारिणी मंच पर दिल्ली के सातों संसदीय क्षेत्रों के गत लोकसभा चुनाव के सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले मंडल अध्यक्ष और सर्वश्रेष्ठ बूथ वाले बूथ प्रमुख एवं त्रिदेव को सम्मानित किया गया।
कार्यालय मंत्री श्री बृजेश राय ने एक शोक प्रस्ताव रख गत कार्यकारिणी से अब तक दिवंगत पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों की दुखद मृत्यु पर श्रद्धांजली अर्पित की।
बूथ कनेक्ट एवं अन्य एप्प जिनका लोकसभा चुनाव में प्रयोग किया गया जिनसे 59 प्रतिशत मतदान हो पाया की पी.पी.टी. प्रदर्शन आई. टी. सेल ने रखा।
सह प्रभारी अल्का गुर्जर जी का सम्बोधन
डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि हम लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटे जीतकर आएं हैं लेकिन हमें जीत पर अभिमानी नहीं बनना है। जिस संगठन से हम आए हैं वह सिर्फ विचारों और देश की तरक्की के बारे में सोचता है। हमें हमेशा मौका मिलता है जनता को यह बताने के लिए कि हम बाकी राज्यों से कैसे अलग है। हम एक कड़ी के रूप में काम करने की जरूरत है।
दिल्ली में झूठों के सरदार अरविंद केजरीवाल की सरकार हैं जिसने जनता के लिए कुछ नहीं किया लेकिन हमेशा इस बात का प्रचार किया कि उन्होंने दिल्ली में बहुत काम किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में हमे अभी से तैयार रहना है और सभी सीटो पर जीत हासिल करने के लिए अभी से तैयार होना चाहिए।
डा. सुधांशु त्रिवेदी का समापन भाषण
डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने हैट्रिक बनाई है लेकिन दिल्ली में तीन बार में 21 सीट जीतकर जो इतिहास रचा है वह 21वीं सदी में एक संयोग बन रहा है। इस बार के चुनाव में दिल्ली में विपक्ष का सबसे बड़ा हथियार था भ्रम लेकिन दिल्ली के अंदर दिल्लीवालों ने इतने भ्रम पिछले 10 सालों में देखा है कि अब उसका सही प्रत्युत्तर देने में वह सक्षम है।
दक्षिण भारत में भाजपा खत्म हो गई है यह आरोप लगाने वाली कांग्रेस को खुद ही मुंह की खानी पड़ी और भाजपा ने कांग्रेस से ज्यादा वोटिंग परसेंटेज प्राप्त की है।
कांग्रेस को तो बार बार आम आदमी पार्टी के अंदर झांक कर देखने की जरूरत है जिसने कांग्रेस का पंजाब में स्विच ऑफ कर दिया, गुजरात में हाफ कर दिया और दिल्ली में साफ कर दिया फिर भी इन्होंने उन्हें माफ कर दिया।
भारत के इतिहास का यह पहला चुनाव था जिसमें विदेश के अखबारों में कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा बंगला देश के अखबार में आर्टिकल लिखा जा रहा था कि मोदी को जाना होगा (Modi has to go) और इसका परिणाम साफ हुआ कि धुबरी सीट पर साफ दिखा जिसके बाद सबने समझा कि आखिर बांग्लादेश के अखबारों में आर्टिकल क्यों नहीं लिखा गया।
संसद के अंदर उन्होंने ना सिर्फ भगवान का अपमान किया बल्कि उन्होंने कहा कि अयोध्या में आप हार गए और जहां जहां राम रहे अधिकतर स्थानों पर भाजपा की हार हुई है, यह भी अजीब स्थिति है जो लोग राम का साक्ष्य मांगते रहे हैं कि राम कहां है आज खुद ही उसकी लिस्ट लेकर बता रहे हैं कि राम यहां यहां हैं।
डॉक्टर त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष को जरूरत है दिखाने की लेकिन हमें जरूरत नहीं है। हम सिर्फ अपना काम करते रहेंगे।
जिन्होंने दिल्ली को दारू के दरिया में धकेलने का काम किया है उनकी ना तो परफॉर्मेंस समझ आया और ना ही जनता की सहानुभूति मिली इसलिए अब जनसंदेश स्पष्ट है कि इस बार दिल्ली में एक लंबी छलांग मारकर दो तिहाई सीटें जीतने में हम सफल रहेंगे।
यह अमृत काल है और यह आने वाले 1000 साल वर्षों का आधार बनाएगा। 21वीं सदी भारत की है और स्वर्णिम भविष्य हमारी प्रतिक्षा कर रहा है। अंत में राष्ट्रीय गाण के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
+ There are no comments
Add yours