ओम प्रकाश धनखड़ बने राष्ट्रीय सचिव; नायब सिंह सैनी को मिली हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Estimated read time 0 min read

नई दिल्ली, आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को हरियाणा के वरिष्ठ नेता नायब सिंह सैनी नेता को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बीजेपी के कुरूक्षेत्र से सांसद सैनी, भारतीय जनता पार्टी के नए हरियाणा प्रमुख के रूप में ओम प्रकाश धनखड़ की जगह लेंगे। ओम प्रकाश धनखड़ को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। धनखड़ को जुलाई 2020 में राज्य बीजेपी प्रमुख नियुक्त किया गया और उन्होंने जुलाई 2023 में अपना कार्यकाल पूरा किया।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours