समाज के माध्यम से ही राष्ट्र बदलेगा

Estimated read time 1 min read

नई दिल्ली, 3 फरवरी। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विद्यालय में लोकमत परिष्कार अभियान के तहत प्राध्यापक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिषर के प्रोफेसर प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रज्ञा प्रवाह के माध्यम से बहुत सारे नैरेटिव स्थापित करने का काम किया गया है। दिल्ली में बांग्लादेशी व रोहिंग्या मुस्लिमों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में दिल्ली में वह सरकार बननी चाहिए जोकि समरसता के भाव के साथ काम करे।
आज उत्तर प्रदेश में आपराधिक मामलों में गिरावट आई है। यह सशक्त नेतृत्व का उदाहरण है। दिल्ली में भी ऐसी ही मजबूत सरकार बननी चाहिए अन्यथा राष्ट्रवादी ताकते कमजोर पड़ जाएंगी और हम सभी का जीना दुभर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आबोहवा खराब हो चुकी है। शिक्षा का स्तर भी ध्वस्त हो चुका है। दिल्ली सरकार के अधीन बारह कॉलेजों की स्थिति भी दयनीय है। ऐसे में सही जगह वोट दें और सही सरकार चुने। उन्होंने सोशल मीडिया पर चलने वाले दुष्प्रचार पर भी प्रकाश डाला। वहीं समरसता बोध की बात करते हुए कहा कि ईश्वर ने सभी को एक जैसा पैदा किया है। हम एक खास जाति के कारण आपस में भेद भाव न करें।
दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (DUTA) के उपाध्यक्ष प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पिछले दस वर्षों से जिस शैक्षिक राजनीतिक चिंतन की बात करते है उस तरफ प्रयास कर रहे है। दिल्ली में पांच फरवरी को चुनाव है। दिल्ली की सत्ता पर बैठा व्यक्ति न संविधान को मानता नहीं सनातन को। ऐसे में तंत्र से लड़ने के लिए हमको एकजुट होना चाहिए। दिल्ली में 28 वर्षों से भाजपा को सत्ता नहीं मिली। इसके पीछे क्या कारण है। दिल्ली में राजनीतिक परिवर्तन क्यों नहीं हो रहा है। इसपर संघ ने गहन विचार मंथन किया है। अन्ना हज़ारे का दुरुपयोग करके दिल्ली की सत्ता में जो व्यक्ति आया वो कितना अराजक है आप सभी देख सकते हैं। आज दिल्ली की आबोहवा सामान्य नागरिक के रहने लायक नहीं बची है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने दिल्ली के स्कूलों की बदहाली पर एक रिपोर्ट लाई है। जिसपर राष्ट्रव्यापी चर्चा होनी चाहिए। दिल्ली में आर्थिक बदहाली है। इसपर अकादमिक व्यक्ति चर्चा करें। एनडीटीएफ ने दिल्ली के परिवारों में जाकर इन सभी विषयों पर चर्चा की है। दिल्ली की सरकार ने दिल्ली को आम आदमी पार्टी लिमिटेड बना दिया है। सबकुछ NGO के माध्यम से किया जा रहा है। नेगी जी ने कहा कि अराजकतावादी अरविंद केजरवाल के ख़िलाफ़ बोलना चाहिए। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की चर्चा भी की। इस मौके पर उन्होंने कहा की छोटा से छोटा चुनाव महत्वपूर्ण है। पांच फरवरी को शत प्रतिशत मतदान करें।
मंच संचालन अटल बिहारी वाजपेयी सेंटर के प्रोफेसर अमित सिंह ने किया। उन्होंने दिल्ली सरकार के स्कूलों की बदहाली को लेकर एक रिपोर्ट की चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज बदलेगा तो राष्ट्र बदलेगा। इस लिए हम लोगों को कमर कसना पड़ेगा। उन्होंने प्रज्ञा प्रवाह संस्थान से परिचय भी कराया।इस मौके पर सैंकड़ों शिक्षक व शोधकर्ता उपस्थित रहे।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours