नई दिल्ली (सानिध्य टाइम्स /सुधीर सलूजा) की ब्रेस्ट कैंसर की जाँच के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज में निःशुल्क जाँच कैम्प लगाया गया। कैम्प में आई सैकड़ों महिलाओं की थर्मल तकनीक से कैंसर जाँच कराई गई। इसका आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री प्रियल भारद्वाज और संगिनी सहेली संस्था द्वारा किया गया था। इस अवसर पर अपने संदेश में केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अन्नूपूर्णा देवी ने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर का अगर समय पर पता चल जाये तो पूरी तरह इलाज संभव है। इसलिए ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं को इस संबंध में जागरूक करने की ज़रूरत है। उन्होंने प्रियल भारद्वाज और संगिनी सहेली संस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के निःशुल्क कैम्प लगाकर जाँच की सुविधा उपलब्ध कराना बहुत ही अच्छा क़दम है। उन्होंने कहा आज लाखों की संख्या में महिलाएँ इस बीमारी की चपेट में आती हैं। लेकिन जागरूकता और सही समय पर जाँच कराकर बहुत सी महिलाएँ इस बीमारी पर जीत हासिल करती हैं।
दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की महामंत्री प्रियल भारद्वाज ने कहा कि हमने महिलाओं की इस बड़ी समस्या को रेखांकित करते हुए जागरूकता और जाँच की मुहिम चलाने का निर्णय किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कैम्प भविष्य में भी आयोजित होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बीमारी का कोई भी लक्षण नज़र आये तो तुरंत जाँच कराना ज़रूरी है। दरअसल इस बीमारी का पहला इलाज जागरूक रहना और समय पर जाँच कराना ही है।
आयोजन में स्वायतता समूह से जुड़ी महिलायें बड़ी संख्या में शामिल हुई और मुफ़्त जाँच का लाभ उठाया।
इस मौक़े पर दयाल सिंह कॉलेज प्रधानाचार्य विनोद पालीवाल, उपप्रधानाचार्य नवनीत मानव , गरिमा सिंह सीवीओ एनडीएमसी, डॉक्टर अंकिता रंजन, बीरेंद्र कुमार शर्मा एंड्रयूज गंज मंडल अध्यक्ष समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
+ There are no comments
Add yours