दिल्ली, 28 फरवरी,बुधवार को विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली विश्वविद्यालय के डाॅ. भीमराव अम्बेडकर कॉलेज में भूगोल विभाग के द्वारा भू – चेतना 2024 वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एस.सी.राय को आमंत्रित किया गया। कॉलेज प्राचार्य प्रो.आर.एन. दुबे ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में भूगोल से संबंधित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय के अनेक महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्राचार्य प्रो आर.एन.दुबे ने भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पृथ्वी और प्राणी विकास कालक्रम की जानकारी रखनी चाहिए। इन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण अभियानों के द्वारा लोगों को प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया। इन्होंने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा पद्धति के पाठ्यक्रमों में पर्यावरण विषय को अनिवार्य करके क्रांतिकारी कदम उठाया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. एच.सी.राय ने अपने वक्तव्य में सतत् विकास पर जोर डालते हुए कहा कि पृथ्वी आज पर्यावरणीय आपदा के कालक्रम गुजर रही है, इसलिए संतुलित विकास बहुत आवश्यक हो गया है। हमें भविष्य को ध्यान में रखते हुए संसाधनों का दोहन करना चाहिए।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ.तारा शंकर और शिक्षक प्रभारी डॉ. मोनिका अहलावत भी उपस्थित रहे।
+ There are no comments
Add yours