नई दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज पेश होने के लिए बुलाया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी को जवाब दिया, “समन का नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है। नोटिस भाजपा के इशारे पर भेजा गया है। नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया है कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने में असमर्थ रहूं। ईडी को तुरंत नोटिस वापस लेना चाहिए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी की आशंका है।
अरविंद केजरीवाल आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे

+ There are no comments
Add yours