व्यापारियों के सहयोग और समर्थन से विकसित और समृद्ध देश बनेगा – पीयूष गोयल

Estimated read time 1 min read

दिल्ली – उत्तर पश्चिम लोकसभा अंतर्गत रोहिणी के जेएमडी टेंट में व्यापारी संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम में भाजपा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि हम विश्व में ग्यारहवें स्थान से पांचवें स्थान पर खड़े हैं।शीघ्र तीसरे स्थान पर होंगे।विकसित भारत का सपना आप सबके सहयोग से पूरा होगा।पूरे विश्व में झगड़े चल रहे हैं।भारत में मोदी हैं इसलिए किसी कि हिम्मत नहीं पड़ती कि भारत की तरफ आंख उठाकर देख ले।जिस देश में शांति रहती है,वहां व्यापार बढ़ता है।

केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने व्यापारियों से कहा कि दस वर्षों में देश ने ऐतिहासिक विकास देखा है।मोदीजी गरीब कल्याण और युवाओं को रोजगार के अवसर देते हैं।किसान को किसान सम्मान निधि के रूप में सम्मान देने और महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं।मोदीजी ने व्यक्तिगत जीवन में साधारण जीवन जीते हुए बहुत सी कठिनाई झेली हैं।इसलिए वो साधारण जन की पीड़ा जानते हैं और संवेदनशील हैं।

उन्होंने दस वर्षों में देश की दशा और दिशा बदली है।देश विकसित और समृद्ध बनने के लिए अग्रसर है।पहले सभी टैक्स अलग अलग लगते थे।अब जीएसटी के रूप में सभी टैक्स को समेट दिया गया।2014 से पहले देश में विदेशी मुद्रा भंडार कम था।अब छः सौ अरब डालर यानी पचास लाख करोड़ विदेशी मुद्रा का भंडार है जो भारत को सशक्त बनाता है।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी श्री योगेंद्र चंदोलिया को जितवाने की अपील करते हुए देश में नरेंद्र और उत्तर पश्चिम में योगेंद्र का नारा दिया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि कोविड़ के बाद व्यापर तेजी से बढ़ा है।भविष्य में अधिक मौके मिलेंगे और व्यापार बढ़ेगा। भविष्य में मांग 10 गुना ज्यादा बढ़ेगी।यह मोदी की गारंटी है।
यह तभी संभव है जब सीमाएं सुरक्षित हों, नेतृत्व ईमानदार है, तुष्टिकरण, परिवारवाद को समाप्त करके कठोर फैसले लेने की जिसमें क्षमता है,वह नरेंद्र मोदीजी हैं। राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा कहते हैं कि संपत्ति को बांट देना चाहिए।कांग्रेस तुष्टिकरण करती है।
उन्होंने दिल्ली की केजरीवाल सरकार को भ्रष्ट कहते हुए उसके अवसरवादी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में आप और कांग्रेस दोस्त हैं,लेकिन पंजाब में आपस में कुश्ती लड़ रहे हैं।

उन्होंने भाजपा के पक्ष में पहले मतदान फिर जलपान की अपील की।
उत्तर पश्चिम लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री योगेंद्र चंदोलिया ने केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल और सभी व्यापारियों का धन्यवाद किया।व्यापारियों की ओर से व्यापारी नेता श्री राज जैन ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा।मंच पर विधायक श्री बिजेंदर गुप्ता,लोकसभा संयोजक श्री जयभगवान यादव,लोकसभा प्रभारी श्री राजकुमार भाटिया,जिलाध्यक्ष श्री सत्यनारायण गौतम,उद्योग नगर व्यापार मंडल से श्री ज्ञान धमीजा ,श्री राजकुमार जिंदल,श्री सुनील मित्तल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता और व्यवसाई उपस्थित थे।मंच का संचालन प्रदेश मंत्री श्री नरेश ऐरन ने किया।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours