गुड़गांव, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की 134वीं जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्ण श्रद्वाभाव से मनाई गई। गुरूग्राम के कमान सराय स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलराज कटारिया, पूर्व चैयरमैन कुलदीप कटारिया, युवा नेता भारत मदान, एडवोकेट सूबे सिंह यादव, गुरिंदरजीत सिंह अर्जुन नगर, विकास हुडा, पीएल कटारिया, राजीव यादव, कार्यालय सचिव मनीष गौड़, ताराचंद प्रजापति, धर्मेंद्र मिश्रा, सचिव कृष्ण बाल्मिकी, जितेंद्र बेरवाल, मनोज कुमार, रोहित शर्मा, राज कुमार, साकिब, सलीम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में कांग्रेस के नेताओ ने एक स्वर में कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता व शांतिदूत थे। जब भारत में सूई तक नहीं बनती थी तब उन्होंने देश में औद्योगिकीकरण कर रोजगार और देश की आर्थिक सुदृढ़ता के लिए काम किया। उन्होंने पंडित नेहरू को गांधी का सच्चा सिपाही और देश की प्रगति के लिए नींव डालने वाले महा पुरूष की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि आज देश में पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसे करिश्माई नेता और नेतृत्व की जरूरत है, जो देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द का बनाए रखे। इस मौके पर कुलराज कटारिया,कुलदीप कटारिया,भारत मदान आदि अन्य वक्ताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के देश के लिए दिए योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
+ There are no comments
Add yours