पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया में हो रही है मोदी की मांग : मनोहर लाल

Estimated read time 1 min read

करनाल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि पीएम मोदी दुनिया का मार्गदर्शन कर रहे हैं। पूरी दुनिया में मोदी जैसे नेता की मांग हो रही है। जिस तरह से मोदी जी ने भारत की समस्याओं का समाधान किया है उसके बाद कई देशों के राष्ट्र प्रमुख अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मोदी को कॉल करते हैं। यहां तक कि पाकिस्तान के लोगों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं कि अगर उनके देश को खुशहाल बनाना है तो एक मोदी हमें भी चाहिए। भाजपा के स्टार प्रचारक मनोहर लाल ने कहा कि दुनिया के मागर्दशन के लिए मोदी का तीसरी बार मजबूत सरकार बनाना जरुरी है। मोदी ने देश को जिस पथ पर अग्रसर किया है वह विश्व गुरु बनने की ओर जाता है। भारत अगर इसी ताकत के साथ बढ़ता रहा तो 2047 तक विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन यह तभी संभव है जब भाजपा और मोदी को बड़ी ताकत से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को कांग्रेस के काल में उसके करप्शन मॉडल के लिए जाना जाता था और मोदी युग में हमारे देश को ताकतवर भारत के तौर पर जाना जा रहा है। अपने जनसम्पर्क यात्रा के दौरान मनोहर लाल ने विपक्षी कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राहुल गांधी और उनके कुनबे को बताना चाहिए कि उनके बाप-दादाओं की सरकार में बहुसंख्यकों की भावना को क्यों कुचला गया? कांग्रेस को वोट मांगने से पहले देश की जनता को अपने घोटालों के बारे में जबाब देना चाहिए। वहीं उन्होंने इस चुनाव को मोदी मय बताते हुए कहा कि देश कि जनता ने मन बना लिया है अबकी बार मोदी की सरकार चार सौ पार के साथ बनायेंगें। हरियाणा की सभी दस सीटों पर रिकॉर्ड मतों से कमल खिलेगा।

मुझे पीएम मोदी ने करनाल भेजा है
करनाल लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क के दौरान जनता की ओर से मिल रहे भारी समर्थन का अभिवादन करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि मोदी की इच्छा से मुख्यमंत्री बने थे और उन्हीं के कहने पर अब दिल्ली जाने के लिए जनता के बीच में खड़ा हूं। मुख्यमंत्री रहते हुए मैंने जिस सेवा भाव से कार्य किया था वैसे ही दिल्ली से हरियाणा की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए बचे कमोबेश सात दिनों में वे करनाल के सभी क्षेत्रों तक पहुंचेंगें। हम जनता से उसका मत डबल इंजन की सरकार में हुए हरियाणा के सर्वांगीण विकास के मुद्दे पर मांग रहे हैं। जनता का मिजाज बता रहा कि इस बार करनाल से कमल खिलने का रिकॉर्ड बनने वाला है।इस मौके पर इन्द्री के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, विधायक रामकुमार कश्यप, मंडलाध्यक्ष अमनदीप सिंह विर्क, धर्मपाल शांडि़ल्य, रघुबीर बतान, विजय पाल, प्रदीप कांबोज सहित अन्य मौजूद रहे।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours