भाजपा जितनी मजबूत होगी उतना मजबूत सनातन धर्म होगा – के. अन्नामलाई

Estimated read time 1 min read

नई दिल्ली 19 मई : तमिल नाडू भाजपा के अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया के सुपर आइकॉन श्री के. अन्नामलाई ने आज दोपहर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के मयूर विहार में तमिल प्रवासियों की सभा को तो शाम को पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र के ख्याला रोड़ पर एक जनसभा को सम्बोधित किया।

श्री के. अन्नामलाई ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 सालों में किए गए विकास कामों की एक लंबी लिस्ट है जिससे उन्होंने ना सिर्फ भारत की दिशा बदली बल्कि विश्व में भारत को एक मजबूत स्थान दिलाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में 11 करोड़ टॉयलेट भारत में बनाए गए हैं। कांग्रेस की सरकार में इंदिरा आवास योजना थी पर घर किसे मिलता था पता नही चलता था लेकिन जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम आवास योजना निकाली तो इसके तहत हमने 4 करोड़ गरीबों को घर पाते देखा है।

श्री के अन्नामलाई ने कहा कि आज कांग्रेस का इंडी गठबंधन फंडामेंटल राइट्स की बात करता है लेकिन यही कांग्रेस है जिसने 1975 में फंडामेंटल राइट्स की लोकतंत्र की हत्या की थी।

श्री के. अन्नामलाई ने कहा की भाजपा जितनी मजबूत होगी उतना मजबूत एवं प्रखर सनातन धर्म होगा।

उन्होने कहा खेद है की कल तक दिल्ली में कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर बोलने वाले केजरीवाल अब अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए कांग्रेस की शरण में — यह कोई इंडी गठबंधन नही भ्रष्टाचार के दानव का बंधन है।

उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करनी है और फिर अगले साल 2025 में हम सभी दिल्ली से भ्रष्टाचारी केजरीवाल को उखाड़कर कमल का फूल खिलाएंगे।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours