महिला सम्मान योजना को लेकर आम आदमी पार्टी नेताओं की दैनिक ब्यानबाज़ी उनकी राजनीतिक हताशा का परिणाम है -दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

Estimated read time 0 min read

नई दिल्ली, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की महिला सम्मान योजना को लेकर सुश्री आतिशी मार्लेना सहित अन्य आम आदमी पार्टी नेताओं की दैनिक ब्यानबाज़ी उनकी राजनीतिक हताशा का परिणाम है।

श्री सचदेवा ने कहा है की “आप” नेता भलीभांति जानते हैं की जो दो सी.ए.जी. की रिपोर्ट सामने आईं हैं वह अरविंद केजरीवाल एवं उनके प्रमुख साथियों की लम्बी जेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए काफी है और ऐसे में अपने भ्रष्टाचार से जुड़ी सी.ए.जी. रिपोर्टों से जनता का ध्यान भटकाने के लियें आम आदमी पार्टी नेता रोज़ाना महिला सम्मान योजना पर नौटंकी ब्यानबाज़ी कर रहे हैं।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की सुश्री आतिशी मार्लेना का महिला सम्मान योजना को लेकर पत्राचार केवल राजनीतिक दिखावा है, यदि सुश्री मार्लेना को महिलाओं की सच्ची चिंता है तो वह बतायें की उनकी अपनी पार्टी की पंजाब सरकार 37 माह से सत्ता में है पर आज तक वहां घोषित महिला सम्मान राशि क्यों नही दी गई ?

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की भाजपा महिला शस्त्रीकरण एवं महिला सम्मान योजना दोनों के प्रति कृतसंकल्प है और हम शीघ्र दोनों को पूरा करेंगे।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours