शाहाबाद की समस्याओं का समाधान नवीन जिन्दल की प्राथमिकता होगीः सावित्री जिन्दल

Estimated read time 0 min read

शाहाबाद, 15 मई 2024, पूर्व मंत्री सावित्री जिन्दल ने आज शाहबाद विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसभाएं कर लोकसभा प्रत्याशी नवीन जिन्दल और भाजपा के पक्ष में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नवीन जिन्दल सेवा करने के उद्देश्य से दोबारा राजनीति में आए हैं और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।

शाहाबाद के गांव गामड़ी जाटान के शिव मंदिर में शाहाबाद के लोगों के लिए मंगल कामना करने के बाद उन्होंने जनसम्पर्क अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के विकास की बात करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र के विकास के लिए जिस विश्वास से नवीन जिन्दल को प्रत्याशी बनाया है, वे उस पर खरा उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि नवीन जिन्दल ने सदा ही सेवा की भावना से इस क्षेत्र में कार्य किया है। पूर्व में भी सांसद के तौर पर उन्होंने कुरुक्षेत्र में अनेक विकास कार्य किए हैं जिस वजह से वे आज भी लोगों के दिल में है। उन्होंने कहा कि इस बार नवीन जिन्दल और अधिक जोश के साथ आपकी सेवा करने के लिए कुरुक्षेत्र आए हैं और वे अनेक महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को आपके बीच लेकर आ रहे हैं।

श्रीमती जिन्दल कहा कि वे दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के कौशल प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित कर युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएंगे। नवीन बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्धता से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 25 मई को भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर नवीन जिन्दल को विजयी बनाएं।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, करणराज तूर, सहदेव मल्हान, सचिन ओजला, सुल्तान सिंह अजराना, रीचा अरोड़ा, मुलखराज गुंबर, डॉ. गुलशन कवात्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours