उत्तर पश्चिम लोकसभा में फायरब्रांड मुख्यमंत्री हेमंता विश्व शरमा की दहाड़

Estimated read time 0 min read

दिल्ली,उत्तर पश्चिम लोकसभा की मंगोलपुरी विधानसभा में असम के लोकप्रिय मुख्यमंत्री और फायरब्रांड नेता हेमंत विश्व सरमा ने मोदी जी के विजन को जीवंत होता देखने के लिए इस लोकसभा चुनाव में चार सौ सीटों की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 47 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और कांग्रेस के तुष्टिकरण वाली सोच को रोकने के लिए तीसरी बार मोदी जी को सत्ता में आना बहुत जरूरी है।देश के उज्ज्वल भविष्य और भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए चार सौ सीटों का होना आवश्यक बताया ताकि कई जरूरी कानून पास करवाए जा सकें।
राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री तेजस्वी सूर्या व राजस्थान के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए मोदीराज में भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्यवाई की बात याद दिलाई।उन्होंने कहा कि मोदीजी दिल्ली से एक रुपए भेजते हैं तो लाभार्थी के खाते में पूरे एक रुपए पहुंचते हैं।बिचौलियों का मोदीराज में कोई स्थान नहीं है।
उन्होंने भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया के लिए वोटों की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया के अलावा जिले और मंडल के पदाधिकारियों सहित कई स्थानीय भाजपा ने मंच पर उपस्थित थे।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours