रामलीला कमेटियों ने दशहरे के दिन चौथा पुतला सनातन विधोरियों का जलाने का निर्णय किया

Estimated read time 1 min read

नई दिल्ली , दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने आज प्रातः रामलीला महासंघ दिल्ली के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार से बात कर अनुरोध किया कि सभी रामलीला आयोजक सनातन धर्म विरोधी नेताओं का पुतला दहन करें। इस संदर्भ में दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने रामलीला महासंघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार एवं दिल्ली धार्मिक महासंघ के अध्यक्ष श्री धीरज धर गुप्ता को पत्र लिखकर दशहरे के दिन सनातन धर्म विरोधियों का पुतला दहन करने की अपील की थी।

रामलीला महासंघ ने श्री अर्जुन कुमार की अध्यक्षता में आज अपनी बैठक में सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी के अनुरोध को स्वीकार किया और दशहरे के दिन चौथा पुतला सनातन विरोधियों का जलाने का निर्णय लिया।

श्री धीरज धर गुप्ता, अध्यक्ष दिल्ली धार्मिक महासंघ ने 10 दिन पूर्व ही दिल्ली भाजपा की सनातन धर्म विरोधियों का पुतला दहन की मांग को स्वीकार कर लिया था।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा एवं मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने श्री धीरज धर गुप्ता एवं श्री अर्जुन कुमार और दिल्ली धार्मिक महासंघ एवं श्री रामलीला महासंघ, दिल्ली का भारतीय जनता पार्टी का प्रस्ताव स्वीकार कर दशहरे के दिन सनातन धर्म विरोधियों का पुतला दहन करने के निर्णय का स्वागत किया है। जिन लोगों ने समर्थन दिया है उनमें ये भी शामिल हैं-

  1. दिल्ली धार्मिक महासंघ के श्री धीरज धर गुप्ता।
  2. नव श्री धार्मिक लीला समिति लाल किला के श्री बृज मोहन गोटेवाला और श्री रवि कप्तान।
  3. श्री केशव रामलीला समिति, पीतमपुरा के श्री अशोक गोयल।
  4. श्री सतीश उपाध्याय दक्षिण दिल्ली की कई रामलीला समितियों से जुड़े हुए हैं।
  5. आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार के श्री सतीश गर्ग।
  6. श्री अशोक विहार रामलीला कमेटी के श्री महेंद्र नागपाल।
  7. श्री रामलीला समिति इंद्रप्रस्थ, पूर्वी दिल्ली के श्री सुरेश बिंदल।
  8. द्वारका रामलीला सोसायटी, सेक्टर 10 द्वारका के श्री राजेश गहलोत।
  9. नव श्री मानव धर्म रामलीला कमेटी मॉडल टाउन के श्री विकेश सेठी।
  10. लव कुश रामलीला कमेटी मंडोली पूर्वी दिल्ली के श्री मनोज त्यागी।
  11. श्री नव युवक रामलीला कमेटी, कश्मीरी गेट के सरदार अवतार सिंह।
  12. अर्जुन कुमार अध्यक्ष श्री रामलीला महासंघ दिल्ली ने हमें बताया की 250 से अधिक रामलीला कमेटियों ने यह निर्णय लिया है कि रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के साथ एक चौथा पुतला फुंका जाएगा, जो सनातन विरोधियों का होगा।
0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours