पानीपत( सानिध्य टाइम्स/ सुधीर सलूजा) आर्य बाल भारती स्कूल परिसर में धन तेरस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधान रणदीप आर्य रहे| कोषाध्यक्ष महताब मलिक और आर्य समाज काबड़ी के उप प्रधान ओम दत्त आर्य विशिष्ट अतिथि रहे| कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की| कार्यक्रम का शुभारम्भ गायत्री मंत्र से हुआ और शांति पाठ के साथ ही यह समारोह संपन्न हो गया| समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान रणदीप आर्य ने कहा कि शिक्षा विकास की धुरी है| आधुनिक शिक्षा के आभाव में सुखी जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती इसलिए समय समय पर शिक्षक वर्ग का विशेष सम्मान किया जाना चाहिए| उन्होंने कहा कि त्योहारों को हमें जहाँ पूरे उत्साह के साथ मानना चाहिए वहीं हमारी जीवनशैली प्रकृति को संरक्षण को समर्पित होनी चाहिए | उन्होंने कहा कि प्रकृति की गोद में रहकर ही मनुष्य स्वस्थ व सुखी जीवन व्यतीत कर सकता है इसलिए इस बार दीप पर्व पर प्रकृति मां का ध्यान रखते हुए मनाएं पटाखा रहित दिवाली तभी पृथ्वी और वायुमंडल को सुरक्षित रखा जा सकेगा |
दीप पर्व पर प्रकृति मां का ध्यान रखते हुए मनाएं पटाखा रहित दिवाली – रणदीप आर्य

+ There are no comments
Add yours