जे.पी.नड्डा लव कुश रामलीला में आमंत्रित

Estimated read time 1 min read

नई दिल्ली,आगामी 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2023 तक होने वाली लव कुश रामलीला,लाल किला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार, जनरल सेक्रेटरी सुभाष गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन चोपड़ा, सौरव गुप्ता और गौरव सूरी ने भाजपा के राष्ट्रीयअध्यक्ष जे.पी.नड्डा को रामलीला के लिए आमंत्रित किया।

लव-कुश रामलीला कमेटी देश की सबसे प्राचीन एवं प्रसिद्ध रामलीला कमेटी है |कमेटी में व्यापारी, धार्मिक, पत्रकार, समाज सेवी एवं सभी संप्रदाय के व्यक्ति रामलीला कमेटी का नेतृत्व करते हैं | हर वर्ष आश्विन नवरात्रि के अवसर पर लाल किले की प्राचीर के नीचे लीला मंचन किया जाता है | प्रभु श्री राम के लोक कल्याणकारी कार्य, प्रेरणा, शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने एवं युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने के उद्देश्य से लीला मंचन समारोह किया जाता है | श्री राम जी की कथा सभी के लिए संजीवनी है |

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है | बल्कि पहचान ही नहीं वे तो उसकी आत्मा है, प्राण शक्ति हैं | प्रभु श्री राम चरित्र जन-जन को जीवन में मार्गदर्शन प्रदान करता है | कठिन से कठिन समस्या का सहज समाधान प्रस्तुत करता है |

अभिशापों को हम वरदान में कैसे परिवर्तित कर सकते हैं | जन-मानस के लिए दृढ़ मनोबल, संकल्प शक्ति प्रदान करता है | इसी कारण लोक में रामलीला का मंचन आरंभ ऋषि-मुनियों की प्रेरणा से ही हुआ |

अपनी युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं प्रभु श्री राम की लीलाओं की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से लीला में नए-नए आयाम जोड़ें जाते हैं। लीला हाईटेक हो इसके लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है | जिसमें फिल्मी दुनिया के कलाकारों द्वारा लीला मंचन किया जाता है | विशेष रूप से मुंबई से स्टंट, ड्रेस, ज्वैलरी, 3D-मेपिंग, क्रेन, मेकअप, इफेक्ट, एलईडी लाइट आदि लगाए गए हैं |

लीला का लाइव टेलीकास्ट भी विभिन्न चैनलों के माध्यम से किया जाता है| लव कुश रामलीला कमेटी लीला मंचन के साथ-साथ पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम भी करती है |

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours