विश्व को अपना परिवार मानकर ही व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है भारत – मनोहर लाल

Estimated read time 1 min read

पानीपत 6 फरवरी हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स पानीपत एक्सपोर्ट एसोसिएशन तथा पानीपत के सभी औद्योगिक संगठन की ओर से स्थानीय जिमखाना क्लब के सभागार में भारत के यशस्वी, तेजस्वी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अमरीका द्वारा टैरिफ कम किए जाने पर व्यापार जगत की ओर से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल की गरिमामयी उपस्थिति में पानीपत के निर्यातक उद्योगपति व व्यापारियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया गया| इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पानीपत के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त खेमराज सुंदरियाल ने की  | जबकि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी, भाजपा नेता हरपाल ढांडा और सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे | कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं को बेहतर ढंग से उठाया। इससे पूर्व विनोद धमीजा, ललित गोयल, विनोद खंडेलवाल, डॉक्टर अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, सरदार धम्मू, पूर्ण सिंह रावल, बिजेंद्र जागलान, विभु पालीवाल, नवीन भाटिया, सुनील कंसल, रोहतास देशवाल ओर अमित गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और मांग पत्र भी मुख्य अतिथि को सौंप दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश के विकास में कृषि व उद्योग  ही नहीं व्यापार जगत की भी अहम भूमिका होती है और हम सबके लिए यह ख़ुशी का अवसर है कि इस समय देश की कमान एक अनुभवी और कुशल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में हैं| उन्ही के नेतृत्व का परिणाम है कि अमरीका ने भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है जिससे देश के उद्योगपतियों, निर्यातकों और व्यापारियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है | इससे निश्चित रूप से भारत के व्यापारियों को लाभ मिलेगा और केंद्र सरकार कुशल वित्त प्रबंधन और घटाए गए टैरिफ का लाभ उठाते हुए देश को 2047 से पूर्व विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में सहयोग मिलेगा | उन्होंने कहा कि पानीपत जिला के सभी उद्योग देश की आन बान शान है इन उद्योगों में दस लाख से अधिक व्यक्ति प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त कर रहे है इस लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की नजर पानीपत के आद्योगिक विकास पर केंद्र व प्रदेश सरकार की नजर हमेशा बनी रहती है उन्होंने कहा कि अब  18 परसेंट टैरिफ होने के कारण वर्ष 2026 व्यापारियों के लिए विशेष वर्ष बन गया है 

उन्होंने कहा कि इस इंडो – यूस ट्रेंड डील के माध्यम से केंद्र सरकार ने जहां व्यापारियों के ही नहीं किसानों ओर डेयरी के किसानों के हितों की सुरक्षा करने में भी सफलता हासिल की है।भारत विश्व को अपना परिवार मानता है | इसी के दृष्टिगत भारत विश्व के सभी देशों के साथ संतुलित व्यवहार रखते हुए व्यापार करना चाहता है| भारत ने वैश्विक शक्ति का नया अध्याय लिखते हुए मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील्स मुक्त व्यापार समझौता करके भी एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है| इसका पानीपत के उद्योगपतियों को भी विशेष लाभ मिलेगा | मनोहर लाल ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण जहां 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ पाए है वहीं देश को चौथी आर्थिक शक्ति बना कर भी सरकार ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है |

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि भारत में हो रहा परिवर्तन विकास की गति से अधिक उसकी प्रकृति एवं स्वरूप में आया बदलाव अधिक महत्त्वपूर्ण होता है | विपक्षियों की सरकारों के शासन के दौरान बनाई गई असंतुलित अर्थव्यवस्था से देश को बाहर निकाल कर सरकार ने एक ऐसी अर्थव्यवस्था की ओर कदम बढ़ाए हैं जो पूँजीगत व्यय, डिजिटल आधारभूत ढाँचे और संस्थागत क्षमताओं पर आधारित हैं | हाल के वर्षों में राज्य क्षमता विस्तार, सार्वजनिक वस्तुओं का निर्माण और उनकी नागरिकों तक बेहतर पहुँच निश्चित करने में पूर्व बजट ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है| सरकार ने आयकर सीमा को बढ़ाकर 12 लाख 75 हजार कर दिया है| इससे जहाँ लोगों को कर राहत प्रदान की गई हैं वहीं लोगों की क्रय शक्ति भी बढ़ गई है जिससे औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है और देश के मुख्य बाजारों में गतिविधियाँ तेजी से बढ़ी हैं | 

उन्होंने कहा कि सरकार की आर्थिक योजनाओं के कारण डिजिटलीकरण और कर सुधारों ने व्यवसायों को औपचारिक स्वरूप अपनाने के लिए प्रेरित किया है |उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों के कारण ही देश के 25 करोड़ नागरिक गरीबी रेखा से बाहर आकर मुख्य धारा में शामिल होने भी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि रही है यही नहीं बेरोजगारी दर का 5 प्रतिशत के आसपास स्थिर रहना भी मजबूत और स्थायित्व का स्पष्ट संकेत देता है जिससे देश की युवा शक्ति को भी रोजगार प्राप्त करने में और अधिक सहयोग मिलेगा |उन्होंने कहा कि पानीपत में भी अंतराष्ट्रीय टेक्सटाइल संस्थान बनाने की घोषणा गत दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुष्यंत भट्ट ने कहा कि हमारे लिए इससे बड़ी ख़ुशी की बात यह भी है कि हरियाणा सरकार ने चिराग योजना का विस्तार करके शिक्षा को सामाजिक न्याय से जोड़ने का स्पष्ट संकेत दे दिया है | अब 8 लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई का अवसर मिल सकेगा | चिराग योजना के तहत कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को निजी स्कूलों में दाखिला दिलवाकर सरकार फीस की प्रतिपूर्ति करेगी | अब उन बच्चों को भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा जिनकी प्रतिभा संसाधनों की कमी में दबकर रह जाती थी | इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मपाल जागलान,रोशन लाल मेहला,मुनीश गर्ग,जिला महामंत्री समित जागलान,भावना जैन,ज्योति शर्मा,राजेश भारद्वाज,लोकेश नागरू,मेघराज गुप्ता के अलावा सभी  प्रसिद्ध उद्योगपति और सभी मंडल अध्यक्ष भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे ।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours