हरियाणा में रोडवेज का चक्का जाम, यात्रियों को भारी परेशानी

Estimated read time 1 min read

अम्बाला ( सानिध्य टाइम्स) हरियाणा में बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों ने पूरी तरह से चक्का जाम कर दिया। रात 12:00 बजे से शुरू हुई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दीपावली और भैया दूज त्योहार के कारण अतिरिक्त भीड़ रही। कर्मचारियों की मांग है कि मृतक ड्राइवर के बेटे को नौकरी और 50 लाख मुआवजा दिया जाए।

अंबाला में हुई थी ड्राइवर की हत्या-

12 नवंबर को दीपावली वाले दिन हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर राजवीर पर डस्टर सवार बदमाशों ने अंबाला कैंट बस स्टैंड की पार्किंग में कहा सुनी होने पर हमला कर दिया था। राजवीर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर लिया किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजवीर सोनीपत के पटेल नगर का रहने वाला था। उसके बाद परिजन चंडीगढ़ से सीधा शव को लेकर अंबाला कैंट बस स्टैंड पर आ गए और वहां धरना शुरू कर दिया। अधिकारियों के साथ वार्ता विफल होने पर रोडवेज सांझा मोर्चा ने बुधवार को प्रदेश घर में चक्का जाम करने का ऐलान कर दिया।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours