![](https://sanidhyatimes.com/wp-content/uploads/2024/05/SAVE_20240503_183624-1024x768.jpg)
पानीपत 3 मई,लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है और हरियाणा में चुनाव प्रचार ने भी जोर पकड़ लिया है| भाजपा की ओर से भी रोड शो, चुनावी जनसभा, रैलियां और शक्ति केंद्र प्रमुख व कार्यकर्ताओं की बैठकों का दौर भी तेजी पकड़ता जा रहा है| यही नहीं, शीघ्र ही जीटी रोड बेल्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के बड़े केन्द्रीय मंत्रियों, पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य बड़े नेताओं की रैलियों का नया कार्यक्रम भी भाजपा ने बना लिया है | इसी कड़ी में शुक्रवार को पानीपत से. 24 के एमजेआर परिसर में शक्ति केंद्र बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता करनाल के भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की| बैठक में राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, लोकसभा संयोजक हरविन्द्र कल्याण, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, हरियाणा के राज्य मंत्री महिपाल ढांडा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने भी संबोधित किया|
बैठक को संबोधित करते हुए करनाल के प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि भारत विश्व का विशाल लोकतंत्र है और इस लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर टिकी है और जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र को सफल बनाते हैं| शक्ति केंद्र प्रमुख मतदाताओं को देश के भविष्य के प्रति उचित निर्णय लेने के लिए सबसे अधिक प्रभावित करते हैं| इसलिए सभी शक्ति केंद्र प्रमुख अपने-अपने क्षेत्र में जाकर भाजपा के हक़ में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए और अधिक प्रेरित करें | उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हरियाणा का हर कार्यकर्ता हमारी ताकत है| जागरूक मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के कारण ही पूरे भारत में मोदी मैजिक की झलक साफ दिखाई देती है| फिर भी शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ प्रमुख और पन्ना प्रमुख इन चुनाव को एक चुनौती मानते हुए घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें |
मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं की कदर सबसे अधिक होती है| कौन कार्यकर्ता कितने ऊंचे पद पर कब पहुँच जाए, इसका पता किसी को नहीं लगता| यही कारण है कि आज विपक्षी दलों के सैंकड़ों कार्यकर्ता हर दिन भाजपा में शामिल हो रहे हैं | उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्री रैलियों को संबोधित कर मतदाताओं का उत्साहवर्धन करेंगे | हरियाणा के सहकारिता राज्य मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों पर दुनिया की नजर है इसलिए सभी पदाधिकारी ही नहीं प्रत्येक कार्यकर्ता भी भारत को विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनाने के लिए अधिकतम मतदान करवाकर भाजपा को चार सौ पार का लक्ष्य हासिल कर केंद्र में मजबूत सरकार लाने के लिए दिन-रात कार्य करें ताकि भारत को पुनः विश्वगुरु का दर्जा मिल सके |
देश को बड़ी शक्ति बनाने के लिए मेहनत जारी रखें कार्यकर्ता – प्रमोद विज
पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि गत लगभग 10 वर्षों के दौरान जहाँ भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारों ने पार्टी की नीतियों के अनुसार भारत का तेजी से विकास किया है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख बढ़ने से विदेशों में भारतीयों के सम्मान को भी बढ़ावा मिला है वहीं एक ओर सामरिक शक्ति, दूसरी ओर आर्थिक शक्ति के रूप में वैश्विक लोकप्रियता भी मिली है | ऐसे दौर में केंद्र में ऐसी सरकार की स्थापना करनी होगी जिसमें देशभक्ति, राष्ट्रवाद और अन्त्योदय की भावना कूट-कूट कर भरी गई हो| उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सेहत और स्वतंत्र संस्थानों के माध्यम से सभी लोगों के मूल अधिकारों का संरक्षण रखते हुए लोकतंत्र को पूर्णतः अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए भारत की सॉफ्ट पॉवर प्रमुखता के साथ अपनी चमक बिखेरती रहे| इसीलिए सभी कार्यकर्ता मेहनत जारी रखें |
25 मई दूर नहीं, जिम्मेदारी से काम करें कार्यकर्ता – भट्ट
भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पानीपत जिला में 16 मंडल, 196 शक्ति केंद्र, 870 बूथ हैं| इन सभी पर पार्टी के पदाधिकारी जिम्मेदारी से अपना कार्य कर रहे हैं फिर भी अब 25 मई का दिन दूर नहीं है| सभी मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, त्रिदेव और पन्ना प्रमुख भी आपस में समन्वय बनाकर टीम के रूप में बेहतर कार्य कर रहे हैं|
बैठक में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशु शेरा, पूर्व मेयर अवनीत कौर, जिला महामंत्री रोशन लाल माहला, कृष्ण छोक्कर, संजय छोक्कर, शशिकांत कौशिक, प्राण रत्नाकर, सत्यवान शेरा, ज्योति शर्मा, पानीपत ग्रामीण प्रभारी गजेन्द्र सलूजा, पानीपत शहरी प्रभारी विनोद छोक्कर, इसराना प्रभारी लोकेश नांगरू, समालखा प्रभारी मेघराज गुप्ता, डॉ. हेमा रमन, सोनिया गाबा, सुनील सोनी, तरुण गाँधी, देव मलिक सहित सभी मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे|
+ There are no comments
Add yours