डॉ अर्चना गुप्ता ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

Estimated read time 0 min read

पानीपत (सुधीर सलूजा/ सानिध्य टाइम्स) प्रदेश महामंत्री भाजपा डॉ अर्चना गुप्ता आज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने पुलिस लाइन पहुंची। उन्होंने पुलिसकर्मी व अधिकारियों को राखी बांधी तथा उनकी सलामती व लंबी उम्र की कामना की। डॉ अर्चना गुप्ता ने अपने सन्देश मे कहा कि भारतीय पर्व समाज को उल्लास से ही नहीं भरते अपितु प्रत्येक पर्व एक विशेष सन्देश भी देता है । साथ ही हमारे सामाजिक ताने बाने को भी मजबूत करता है। रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र पावन निश्छल प्रेम का पर्व है। यह पर्व भाई बहन के संबंध क़ो आत्मीयता से परिपूर्ण करता है।डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि इन पावन पवित्र पर्वो से सनातन संस्कृति विश्व मे अपना अनूठा स्थान रखती है। इन्ही पर्व व त्यौहारों की बदौलत भारतीय संस्कृति महानता के रूप मे विश्व मे जानी व पहचानी जाती है।पुलिस कर्मियों को राखी बांधे जाने के अवसर पर डा अर्चना गुप्ता नें कहा कि पुलिस बहन बेटियों व समाज की रक्षा करती है। ये वास्तव मे ही रक्षक होती है।रक्षक भी तभी रक्षा कर पाता है ज़ब वह स्वयं सुरक्षित, रक्षित, एवं स्वस्थ हो, मै सभी पुलिस कर्मचारीगण एवं अधिकारी भाइयो के उत्तम स्वास्थ्य, लम्बी आयु की प्रार्थना करती हूँ।
डा अर्चना गुप्ता गुप्ता नें पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देते हुए कहा कि बहनें इस पावन पर्व पर अपने आँगन मे एक पेड़ अवश्य लगाएं। बहन भाई एक दूसरे क़ो भेंट स्वरूप पौधे ही भेंट करें।
मेयर कोमल सैनी नें भी पुलिस कर्मचारियों क़ो राखी बांधी। कोमल नें अपने सन्देश में कहा कि भाई बहन इस पावन पर्व को एक दूसरे के स्नेह के रूप मनाते है। उन्होंने कहा कि पुलिस सदैव एक भाई की तरह बहनों की रक्षा करती है। इसलिए पुलिसकर्मी भाईयों क़ो रक्षा सूत्र बांधना अति स्नेह पूर्णअनुभूति है।
कार्यक्रम मे भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नेहा शर्मा नें भी पुलिस कर्मचारियों क़ो राखी बांधी तथा उनके उत्तम स्वस्थ की कामनायें की।
इस अवसर पर पूर्व मेयर अवनीत कौर,भाजपा प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा सुनीता गोयल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनीता चावला, भाजपा जिला सचिव भावना जैन एवं डाक्टर हेमा रमन नें भी पुलिस कर्मचारियों क़ो राखी बांध कर रक्षाबंधन मनाया।

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours