पानीपत में विस्तारित भाजपा जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन

Estimated read time 1 min read

पानीपत ,आर्य कॉलेज के सभागार में विस्तारित भाजपा जिला कार्यकारिणी की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया | बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की जबकि हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामले एवं श्रम मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्य वक्ता और राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, पूर्व सांसद संजय भाटिया, जिला भाजपा प्रभारी उमेश शर्मा विशिष्ट वक्ता के रूप में मौजूद रहे | भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और सभी पदाधिकारियों ने मुख्य वक्ता को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया| शिवकुमार रावल ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया | राममेहर मलिक ने अनुमोदन किया और रविन्द्र भाटिया के समर्थन करते ही सदन में यह प्रस्ताव पारित हो गया | बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता गजेन्द्र सलूजा, पूर्व मेयर अवनीत कौर ने भी संबोथित किया | मंच संचालन कृष्ण छोक्कर ने किया और रेनू धीमान व पूनम रामदेव ने वंदेमातरम् प्रस्तुत किया |

बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा के उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि पानीपत जहाँ ऐतिहासिक, धार्मिक, औद्योगिक और व्यापारिक शहर है, वहीँ पानीपत नगर हरियाणा की राजनीति का मुख्य केंद्र बन गया है | इसका उदाहरण गत करनाल लोकसभा चुनाव में जीत के मामले में पानीपत शहरी विधानसभा प्रथम, पानीपत ग्रामीण द्वितीय स्थान पर रहे और इसराना और समालखा विधानसभा ने भी जीत दिलाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई और उन्हें उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव 2024 में भी इस जिला के कर्मठ कार्यकर्ता भाजपा को हरियाणा में तीसरी बार जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा करेंगे | अब विधानसभा चुनाव अधिक दूर नहीं है| इसलिए पानीपत जिला भाजपा संगठन को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत बना लेनी चाहिए | उन्होंने कहा कि हरियाणा भाजपा के पास मजबूत संगठन है, कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकुशल मंडल अध्यक्ष, मंडल पालक और शक्ति केंद्र प्रमुख भी हैं| भाजपा के प्रति अनुकूल माहौल भी बन रहा है| ऐसे दौर में जहां हमें सामान्य वर्ग के मतदाताओं से संपर्क करना है वहीँ हमें एससी और ओबीसी मतदाताओं के बीच जाकर जहाँ पार्टी की कल्याणकारी नीतियों का प्रचार करना है वहीँ विपक्षियों द्वारा किए गए दुष्प्रचार जिसमें संविधान और आरक्षण को ख़त्म करना और परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये वार्षिक देना जैसे झूठे वायदे शामिल हैं, का विरोध करते हुए उन्हें सच्चाई से अवगत करवाना भी है| उन्होंने कहा कि भाजपा जहाँ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की बात करती है वहीँ हरियाणा कांग्रेस बाप-बेटा की पार्टी बन कर रह गई है| उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि परीक्षाओं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने गरीब बच्चे को नौकरी मिले या अमीर परिवार के 45 प्रतिशत अंक लेने वाले को नौकरी दी जाए | इस पर कार्यकर्ताओं ने उनकी बात का समर्थन किया कि नौकरी तो बिना खर्ची-पर्ची के ही देना उचित है | मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. मंगलसेन के बताए अन्त्योदय के मार्ग पर चलते हुए अनेक कल्याणकारी नीतियां लागू की हैं | अब जरुरत है कि इन कल्याणकारी नीतियों को जन – जन तक पहुँचाया जाए और फिर एक बार हरियाणा में भाजपा को सत्ता में लाया जाए |

इस मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशु सत्यवान शेरा, भाजपा नेता बिजेंद्र आट्टा, जिला महामंत्री रोशन लाल माहला, प्राण रत्नाकर, राखी त्यागी, सारिका त्यागी, मोना शर्मा, टेकराम ऊंटला, विनोद छोक्कर, एडवोकेट अर्पिता सिंगला, वनीत कुमार, प्रमोद कुराडिया, भाजपा नेता धर्मपाल जागलान, सुभाष त्यागी, राममेहर मलिक, लोकेश नांगरू, मेघराज गुप्ता, अर्जुन शर्मा, संजय त्यागी, हरीश कटारिया, राजेश भारद्वाज, मनजीत डिकाडला, सोमबीर मलिक, राजेश जागलान, बलविंदर आर्य, ज्योति शर्मा, सुनील परढ़ाना, रविंद्र तोशामड, देव मलिक, दयानंद उरलाना, सुनीता, योगेश, सुभाष, प्रेम वर्मा के अलावा बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल पालक, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख और सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया |

0Shares

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours