नई दिल्ली 16 मई : दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर उनके सहायक विभव कुमार द्वारा अभद्रता एवं हिंसा की शिकार राज्य सभा सांसद सुश्री स्वाति मालिवाल से मिलने आज दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति ऋचा पांडेय मिश्रा के नेतृत्व उनके डी.डी.यू. मार्ग स्थित आवास पर गया।
सुश्री स्वाति मालीवाल के घर के एक सहायक ने बाहर आ कर भाजपा प्रतिनिधिमंडल से मिलकर पार्टी की ओर से सुश्री मालीवाल को सम्बोधित समर्थन पत्र स्वीकार किया।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष के साथ महामंत्री श्रीमति प्रियल भारद्वाज, श्रीमति सरिता तोमर, सुश्री वैशाली पौदार के आलावा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी भी थीं।
समर्थन पत्र सौंपने के बाद श्रीमति ऋचा पांडेय मिश्रा ने पत्रकारों से कहा की हम यहाँ राजनीतिक उद्देश्य से नही आये हैं बल्कि महिला अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाली प्रखर महिला नेत्री जो खुद अभद्रता हिंसा की शिकार हुईं हैं को समर्थन देने यहाँ आये थे।
उन्होंने पत्रकारों को सुश्री स्वाति मालीवाल के नाम प्रेषित एक समर्थन पत्र की प्रति सौंपी जिसमें कहा गया है की जिसमे कहा गया है की हम समझ सकते हैं की आप अभद्रता की घटना के बाद शारीरिक एवं मानसिक वेदना से गुजर रही होंगी और हम आपको हिंसा की शिकार एक महिला होने के नाते अपना पूर्ण समर्थन देते हैं।
मतभेद हो सकते हैं पर निस्संदेह आप महिला अधिकारों के लिए प्रखरता से बोलती हैं और हम प्रार्थना करते हैं की आप खुद से हुई हिंसा की वेदना से उबर कर शीघ्र महिला शासतिकरण कार्य जारी रख पायेंगी।
भाजपा महिला नेत्रीयों ने कहा की हम आशा रखते हैं की सुश्री स्वाति मालीवाल घटना का पूरा विवरण दिल्ली एवं देश के सामने रख कर अभियुक्त को सजा दिलवायेंगी।
+ There are no comments
Add yours